चला छापेमारी अभियान चौकसी. नक्सली बंदी को ले जिला पुलिस सतर्क

Published at :06 Mar 2017 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
चला छापेमारी अभियान चौकसी. नक्सली बंदी को ले जिला पुलिस सतर्क

मंटू खैरा की मौत के बाद नक्सलियों ने बंदी का आह्वान किया है. हालांकि पुलिस ने बंदी को अफवाह बताया है, लेकिन चौकसी भी बरत रही है. सोमवार को जगह-जगह वाहनों की चेकिंग हुई तो नक्सल प्रभावित इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया. बेलहर : थाना क्षेत्र में नक्सली मंटू खैरा का पुलिस एनकाउंटर में […]

विज्ञापन

मंटू खैरा की मौत के बाद नक्सलियों ने बंदी का आह्वान किया है. हालांकि पुलिस ने बंदी को अफवाह बताया है, लेकिन चौकसी भी बरत रही है. सोमवार को जगह-जगह वाहनों की चेकिंग हुई तो नक्सल प्रभावित इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया.

बेलहर : थाना क्षेत्र में नक्सली मंटू खैरा का पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद ठीक उसके श्राद्ध के ही दिन छह मार्च को नक्सली बंदी का आह्वान संगठन के द्वारा किया गया है. इसको लेकर क्षेत्र में दशहत है. वहीं बंदी को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस की भी नींद उड़ी हुई है. पुलिस द्वारा सभी खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है. जगह-जगह सभी वाहनों की चेकिंग के साथ एरिया डोमिनेशन व छापामारी अभियान भी चलाया जा रहा है. क्षेत्र में सीआईएटी कमांडो, सीआरपीएफ बल सक्रिय है. पुलिस का मानना है कि नक्सली बंदी की घोषणा भ्रामक है फिर भी पुलिस काफी चौकस है व नक्सलियों के हर मंसूबे को फेल करने को कटिबद्ध है. नक्सली बंदी को लेकर एसपी व एएसपी अभियान भी सभी थाना से संपर्क बनाये हुए हैं.

हुई वाहनों की चेकिंग : कटोरिया-बांका मार्ग पर करझौंसा चौक, कटोरिया-देवघर मार्ग पर झारखंड बॉर्डर स्थित दर्दमारा काली मंदिर के निकट, जयपुर थाना क्षेत्र के चिड़ैंयामोड़ चौक परव आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोपुर मोड़ पर पुलिस के नेतृत्व में बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया. जानकार सूत्र बतातें है कि नक्सली बंदी के दौरान चांदन, कटोरिया, सुईया, बेलहर, आनंदपुर आदि क्षेत्रों में नक्सली कोई हिंसक वारदात को अंजाम दे सकते है एवं संगठन के द्वारा देवघर से चांदन होते हुए कटोरिया तक आने वाली ट्रेन रूट सहित असुरक्षित बैंक व थाना आदि को भी अपना निशाना बना सकते हैं.
बड़ी घटना को दे सकते हैं अंजाम
बांका. जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय सहित अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सली बंदी की घोषणा किये जाने की सूचना है. हालांकि इस बंदी की घोषणा का कोई परचा व पोस्टर पुलिस को हाथ नहीं लगी है. फिर भी पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. सूत्रों की मानें तो गत 21 फरवरी को मंटू खैरा की मौत के बाद से नक्सली की आंतरिक कोर कमेटी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसी कड़ी का एक हिस्सा नक्सली बंदी का ऐलान माना जा रहा है.
अफवाह पर न दें ध्यान : एसपी
प्रत्यक्षत: नक्सली संगठन ने कहीं कोई बंदी की घोषणा नहीं की है. नक्सलियों से हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की अपील करता हूं. सरकार व पुलिस ऐसे लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी. लोकतंत्र में हिंसा करनेवालों की कोई जगह नहीं है. जिलेवासी अफवाह से बचें व कहीं कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. पुलिस जनता की सेवा के लिए तत्पर है.
राजीव रंजन, एसपी, बांका

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन