सुरुका गांव में वज्रपात से दो मवेशियों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

बाराहाट : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हुई वज्रपात से दो गाय की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सरूका गांव निवासी गुड्डी पंजियारा का गाय बथान पर बांधा हुआ था. अचानक वज्रपात होने से उनके दो गाय की मौत हो गयी. इसकी सूचना उप प्रमुख आशुतोष कुमार ने देते हुए बताया कि वज्रपात से […]
विज्ञापन
बाराहाट : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हुई वज्रपात से दो गाय की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सरूका गांव निवासी गुड्डी पंजियारा का गाय बथान पर बांधा हुआ था. अचानक वज्रपात होने से उनके दो गाय की मौत हो गयी. इसकी सूचना उप प्रमुख आशुतोष कुमार ने देते हुए बताया कि वज्रपात से दो गाय की मौत होने की सूचना बाराहाट अंचलाधिकारी दीपक कुमार को देकर सरकारी सहायता की मांग की गयी है.
दुधारी के लिए शनिवार रहा घातक
बांका के दुधारी गांव में शनिवार को आसमान से गिरी आफत से एक युवक की जान गयी और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस घटना के बारे में ग्रामीण ने बताया कि शनिवार का दिन दुधारी गांव के लिए ग्रह का दिन रहा. यह घटना जिस वक्त में हुआ है उस वक्त में अधिकांश लोग उठकर मॉनिंगवाक के लिए निकलते हैं. मोहन महतो व अमरेस पासवान भी प्रतिदिन के तरह सुबह में उठकर घुमने के लिए निकला था. लेकिन यह दोनों युवक को शायद यह पता नहीं था कि घुमने जो आज निकले है यह दिन मेरे लिए ग्रह का दिन होगा. जैसे ही दोनों युवक गांव स्थित कन्हैया स्थान में प्रणाम कर आगे जा रहा था कि अचानक बारिश होने लगा.
बारिश को लेकर दोनों युवक कन्हैया स्थान के समीप एक वट वृक्ष के नीचे रूक गया. इसी दौरान वज्रपात हुआ और दोनों बेहोश होकर गिर पड़ा. जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण जब घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां दोनों युवक बेहोशी हालात में पड़ा हुआ था. परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया. मोहन महतो की मौत की पुष्ठि होते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे जिससे परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था. गांव में भी मातम का महौल है. गांव के वृद्ध लोगों का कहना था कि आज तक इस तरह का घटना गांव में कभी नहीं हुआ था. भागवान से प्रार्थना करते है कि यह दिन दुबारा गांव वाले को दिखने के लिए नहीं मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




