सड़क हादसे में एमडीएम रसोइये की हुई मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

चिलकावर के समीप रोड पार करने के क्रम में ट्रैक्टर ने कुचला रजौन : जौन थाना क्षेत्र के पुनसिया – चिलकावर मार्ग पर सोमवार को एक अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से 50 वर्षीय सुनीता देवी नामक एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतका थाना क्षेत्र के लहोरिया गोपापुर निवासी शिवु पासवान की पत्नी […]
विज्ञापन
चिलकावर के समीप रोड पार करने के क्रम में ट्रैक्टर ने कुचला
रजौन : जौन थाना क्षेत्र के पुनसिया – चिलकावर मार्ग पर सोमवार को एक अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से 50 वर्षीय सुनीता देवी नामक एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतका थाना क्षेत्र के लहोरिया गोपापुर निवासी शिवु पासवान की पत्नी बतायी जाती है. मृतका लहोरिया विद्यालय में रसोईया का कार्य करती थी.
जानकारी के अनुसार मृतका शंभुगंज स्थित अपने मायके से विद्यालय आ रही थी. चिलकावर के समीप रोड पार करने के क्रम में पुनसिया से चिलकावर की ओर आ रही एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे बुरी तरह कुचलते हुए भाग निकला. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया . इधर घटना की जानकारी मिलते ही रजौन थानाध्यक्ष आशीष कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लाश को अंत: परीक्षण के लिए बांका भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




