न सूचना, न दी जानकारी, बदल गया सिलीगुड़ी-बलुरघाट एक्स का टाइम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार से दो घंटा पहले हो गयी समय-सारिणी जानकारी नहीं होने से कइयों की ट्रेन छूटी ठाकुरगंज : हमेशा लेट आने वाली सिलीगुड़ी बालुरघाट एक्सप्रेस गुरुवार को अपने निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही ठाकुरगंज पहुंच गयी. इससे आम यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. निर्धारित समय से दो घंटा पहले आने […]
विज्ञापन
गुरुवार से दो घंटा पहले हो गयी समय-सारिणी
जानकारी नहीं होने से कइयों की ट्रेन छूटी
ठाकुरगंज : हमेशा लेट आने वाली सिलीगुड़ी बालुरघाट एक्सप्रेस गुरुवार को अपने निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही ठाकुरगंज पहुंच गयी. इससे आम यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. निर्धारित समय से दो घंटा पहले आने की वजह से कई लोगों की ट्रेन छूट गयी. बताते चलें कि सिलीगुड़ी से बालुरघाट के बीच चलने वाली 15464 ट्रेन हमेशा ही कुछ न कुछ लेट आती है परंतु गुरुवार को जब इस ट्रेन को पकड़ने यात्री इसके निर्धारित समय सुबह के 10 बजे ठाकुरगंज स्टेशन पहुंचे और अपने गंतव्य के लिए टिकट की मांग की तो उन्हें बताया गया यह ट्रेन तो दो घंटा पहले ही बालुरघाट के लिए निकल गयी गयी थी. यह बात सुनते ही लोगों के होश उड़ गये. तब स्टेशन मास्टर ने बताया कि उक्त ट्रेन गुरुवार से 26 जनवरी तक समय दो घंटा पहले कर दिया गया है.
अचानक समय बदले जाने की सूचना रेलवे द्वारा किसी भी माध्यम से आम जन को नहीं दी गयी थी. कटिहार मंडल के अधिकारियों के इस कदम से परेशान लोगों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत ठाकुरगंज स्टेशन पर दर्ज करायी और ट्विटर के माध्यम से रेल मंत्री को भी पूरे मामले की जानकारी दी. ट्रेन से यात्रा करने ठाकुरगंज स्टेशन पहुंचे यात्री अशोक झा, श्याम सुन्दर अग्रवाल, मो सिकंदर, शिवशंकर महतो, अमित सिन्हा आदि ने बताया की बिना जानकारी दिए ट्रेन का समय से पहले आना रेलवे के कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




