गेस्ट हाउस से देह व्यापार में शामिल युवती गिरफ्तार

Published at :12 Jan 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
गेस्ट हाउस से देह व्यापार में शामिल युवती गिरफ्तार

बांका : शहर के वीआइपी इलाके में स्थित अनुराग गेस्ट हाउस से देह व्यापार में शामिल 22 वर्षीय युवती को बांका पुलिस ने बुधवार को गिपफ्तार कर लिया. उक्त गेस्ट हाउस के एक कमरे में तीन युवक के साथ एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गयी लेकिन पुलिस को चकमा देकर तीनों युवक भागने में […]

विज्ञापन

बांका : शहर के वीआइपी इलाके में स्थित अनुराग गेस्ट हाउस से देह व्यापार में शामिल 22 वर्षीय युवती को बांका पुलिस ने बुधवार को गिपफ्तार कर लिया. उक्त गेस्ट हाउस के एक कमरे में तीन युवक के साथ एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गयी लेकिन पुलिस को चकमा देकर तीनों युवक भागने में सफल रहे. उक्त युवती भागलपुर की रहने वाली बतायी जा रही है. बांका थानाध्यक्ष एसएन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी जिस पर यह कार्रवाई की गयी.

छापामारी में थानाध्यक्ष के साथ सीओ केएम पाठक, बॉडीगार्ड चंद्रमा शर्मा व अन्य पुलिस बल शामिल थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त युवती से पूछताछ की जा रही है. वह किसके बुलावे पर भागलपुर से बांका आयी थी और कौन-कौन लोग उसके कमरे में थे. मामले में होटल प्रबंधक पर भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

कमरे में मिले आपत्तिजनक सामान : गेस्ट हाउस के कमरे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये. इसमें पानी की बोतल, डिस्पोजल ग्लास, कैप्सूल का रैपर, वैसलीन, कंडोम का खाली डब्बा व अन्य सामान शामिल है.
गेस्ट हाउस से…
पहले से बदनाम है यह होटल : अनुराग गेस्ट हाउस में युवती का पकड़ा जाना कोई नई बात नहीं है. उक्त होटल में कुछ वर्ष पूर्व भी युवक व युवतियां पकड़े गये थे. लेकिन होटलवाले पर किसी भी प्रकार की कड़ी कार्रवाई नहीं होने से होटल के मालिक व मैनेजर पुन: होटल में देह व्यापार करवा रहे थे. उक्त होटल शहर के बीचो-बीच स्थित है. लेकिन मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर अंदर होने से लोग इस होटल में अपने आप को काफी सुरक्षित महसूस करते हैं. यहां पर दिनदहाड़े देह व्यापार का धंधा चलता है.
शहर के होटलों में फल-फूल रहा है धंधा : शहर में करीब एक दर्जन से ज्यादा होटल व गेस्ट हाउस हैं. इनमें से अधिकतर होटल व गेस्ट हाउस का न ही निबंधन है और न ही होटल में ठहरनेवाले लोगों से जांच व पहचान के लिए पहचान पत्र व मोबाइल नंबर लिया जाता है. अधिकतर होटल व गेस्ट हाउस में ठहरने के पूर्व भरे जानेवाले रजिस्टर व अन्य कागजातों के बिना जांच पड़ताल के ही पैसे के लालच में यात्रियों को होटल मालिक व मैनेजर ठहरने दे देते हैं. शहर के सभी होटलों व गेस्ट हाउस की जांच-पड़ताल कड़ाई से की जाय तो शायद ही कोई होटल जांच में पास होंगे. शेष सभी होटल व गेस्ट हाउस जांच के दायरे में आयेंगे.
पुलिस को चकमा देकर भागे तीन युवक
भागलपुर की रहनेवाली है युवती
होटल प्रबंधक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन