निकला बाइक जुलूस मानव शृंखला. सफलता के लिए प्रशासन ने कमर कसी

Published at :12 Jan 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
निकला बाइक जुलूस मानव शृंखला. सफलता के लिए प्रशासन ने कमर कसी

मानव शृंखला कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. इसको लेकर बुधवार को कटोरिया में बाइक-जुलूस निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया. कटोरिया : आगामी 21 जनवरी को मानव-शृंखला निर्माण कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को कटोरिया में बाइक-जुलूस निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रमुख प्रमोद कुमार […]

विज्ञापन

मानव शृंखला कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. इसको लेकर बुधवार को कटोरिया में बाइक-जुलूस निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया.

कटोरिया : आगामी 21 जनवरी को मानव-शृंखला निर्माण कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को कटोरिया में बाइक-जुलूस निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रमुख प्रमोद कुमार मंडल, उपप्रमुख बालेश्वर दास, बीडीओ प्रेमप्रकाश, सीओ विजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, बीसीओ प्रमोद कुमार, अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, अनंतकांत चौधरी, संजीत कुमार, प्रमोद कुमार के अलावा सभी सेक्टर पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों, प्रधानाध्यापकों, सीआरसीसी, प्रेरक, टोला सेवक आदि ने भाग लिया. मोटरसाइकिल रैली के दौरान सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि शराबबंदी को लेकर जागरूकता नारा युक्त तख्तियां भी हाथों में लिये हुए थे. कटोरिया हाई स्कूल से लेकर देवघर रोड में छपरहिया धर्मशाला तक बाइक जुलूस पहुंची. इसके बाद बाजार के सभी मुख्य मार्गों में भी भ्रमण किया गया.
260 पर्यवेक्षक हुए प्रतिनियुक्त : कटोरिया प्रखंड में दौना मोड़ से लेकर गोनोबारी मोड़ तक कुल 29 किलोमीटर मानव शृंखला का निर्माण होगा. इस दूरी को 26 सेक्टर में बांटा गया है. इसके लिए 26 सेक्टर पदाधिकारी एवं 260 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. सेक्टर पदाधिकारियों में सुमन कुमार, संजय कुमार सिंह, बैकुंठ मंडल, अनंतकांत चौधरी, दीपक कुमार, प्रहलाद मिश्र, दिनेश मंडल, जयप्रकाश मांझी, मनोज कुमार, मृत्युंजय राय, ब्रम्हांद चौधरी, मधु, कुंजेश कुमार, खिरधर दास, अनंतकांत चौधरी, बाबूलाल हेंब्रम, आमोद ठाकुर, चंद्रशेखर दास, प्रमोद कुमार झा, राजीव रंजन सिंहा, प्रेमनाथ केशरी, राकेश रंजन, चंद्रिका पंडित, हरिकिशोर दास, जिवेश कुमार ठाकुर, आनंद कुमार शामिल हैं.
प्रतिदिन स्कूलों से निकलेगी प्रभात-फेरी: कटोरिया हाई स्कूल में मानव शृंखला को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रेमप्रकाश ने कहा कि सभी विद्यालयों से प्रतिदिन प्रभात-फेरी निकलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन