युद्धस्तर पर की जा रही मंदार महोत्सव की तैयारी

Published at :11 Jan 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
युद्धस्तर पर की जा रही मंदार महोत्सव की तैयारी

बौंसी : बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले पूर्वी बिहार के प्रसिद्ध मेले में खेल तमाशे वालों के साथ – साथ विभिन्न प्रकार के दुकान और स्टॉल का लगना आरंभ हो गया है. जिसकी वजह से […]

विज्ञापन

बौंसी : बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले पूर्वी बिहार के प्रसिद्ध मेले में खेल तमाशे वालों के साथ – साथ विभिन्न प्रकार के दुकान और स्टॉल का लगना आरंभ हो गया है. जिसकी वजह से पूरा मेला मैदान भरने लगा है. छोटे – छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए जहां डीज्नी लैंड, विभिन्न प्रकार के झुले, ज्ञान विज्ञान के अजुबे कर्तब दिखाने वाले अपना तंबु गाड़ रहे हैं. वहीं बुजुर्ग, युवकों एवं महिलाओं के लिए चार पोल का मरियम सर्कस, जादुगर, तारामांची, टोरा टोरा, डै्रगन झुला, मौत का कुआं आदि मनोरंजक साधनों से पूरा मेला परिसर जगमग लगने लगा है. मेला संवेदक ने बताया कि सर्कस के आ जाने से मेला घूमने आये लोगों को काफी आनंद आयेगा.

वहीं लोगों की भीड़ बरकरार रहेगी. दूसरी ओर मेला परिसर में कृषि प्रदर्शनी, सांस्कृतिक मंच, प्रशासनिक कक्ष, पुलिस शिविर का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. हालांकि अभी तक नियंत्रण कक्ष बनकर तैयार नहीं हो पाया है. दूसरी ओर मंदार महोत्सव तीन दिनों का हो जाने की वजह से स्थानीय लोगों में मायूसी है. लोगों का कहना है कि पहले जहां मेला एक माह का हुआ करता था. लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा धीरे – धीरे उसे सिमटकर तीन दिन का कर दिया गया है. वहीं इस साल भी मेले में युवाओं का आकर्षण थियेटर के नहीं आने से भी शाम छह बजे के बाद मेले में भीड़ भाड़ नहीं होती है. जिसकी वजह से मेला में नास्ता, खाना एवं दुकानदारों के व्यवसाय पर भी काफी असर पड़ता है. इस वर्ष मेले का डाक करीब 21 लाख होने की वजह से मेला संवेदक को नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन