डीएम ने सीएम आगमन की तैयारी का लिया जायजा

बौंसी : आगामी 19 जनवरी को अपने निश्चय यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुड़रो पंचायत आने वाले हैं. उनके आगमन को लेकर पंचायत के विभिन्न गांवों में तैयारियां की जा रही है. उन्हीं तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी डाॅ नीलेश देवरे, एसपी राजीव रंजन अधिकारियों के साथ मंगलवार को कुड़रो पहुंचे. कुड़रो पंचायत […]
बौंसी : आगामी 19 जनवरी को अपने निश्चय यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुड़रो पंचायत आने वाले हैं. उनके आगमन को लेकर पंचायत के विभिन्न गांवों में तैयारियां की जा रही है. उन्हीं तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी डाॅ नीलेश देवरे, एसपी राजीव रंजन अधिकारियों के साथ मंगलवार को कुड़रो पहुंचे.
कुड़रो पंचायत के सिंगेश्वरी गांव में सरकार के सात निश्चय में से एक हर घर शौचालय के तहत बन रहे शौचालयों को देखा इसके बाद वे पास के ही एक वार्ड में जाकर हर घर नल का जल को देखा. गांव के प्रत्येक घर में नल का पाईप बिछा दिया गया है. वहीं गांव की गलियों में पीसीसी व ईंट सोलिंग का कार्य भी पूर्ण हो चुका है जिससे गांव की गलियों की रंगत अब बदल चुकी है. इसके बाद डीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगेश्वरी गये जहां पर विद्यालय की साफ –
सफाई एवं स्कूल की फूलवारी को देखा और पंचायत के मुखिया जयशंकर रवि को इसके लिए धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि काम अच्छा हुआ है इसे और भी अच्छा करना है. वहीं गांव आने वाली मुख्य सड़क के दोनों किनारे मनरेगा योजना से वृक्षारोपन से सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है. इसके बाद अधिकारियों का दल पंचायत के बाजपुर गांव पहुंच वहां पर पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी से जानकारी ली कि गांव के सभी घरों में नल लगा दिया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि पंचायत को शौचमुक्त करने का काम भी अंतिम चरण में है. इसके अलावा वे गांव के आंगनबाड़ी और पीएचईडी द्वारा बनाये गये पेयजल योजना को देखा. डीएम ने कुड़रो गांव में जाकर फ्लोराईड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं जलमीनार को देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




