एक करोड़ की लागत से बनेगा इ-किसान भवन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

खुशी . जिला प्रशासन शंभुगंज प्रखं़ड में करायेगा निर्माण जिला प्रशासन किसानों की समस्या को ध्यान में देते हुए अब शंभुगंज प्रखंड में एक करोड़ की लागत से ई किसान भवन का निर्माण कराने जा रहा है. इसके निर्माण होने से जिले भर के किसानों को अच्छी पैदावार में काफी सहयोग मिलेगा. यहां पर किसानों […]
विज्ञापन
खुशी . जिला प्रशासन शंभुगंज प्रखं़ड में करायेगा निर्माण
जिला प्रशासन किसानों की समस्या को ध्यान में देते हुए अब शंभुगंज प्रखंड में एक करोड़ की लागत से ई किसान भवन का निर्माण कराने जा रहा है. इसके निर्माण होने से जिले भर के किसानों को अच्छी पैदावार में काफी सहयोग मिलेगा. यहां पर किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिक, कृषि सलाहकार, टीवी, इंटरनेट सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी. निर्माण की खबर सुनकर किसान काफी खुश है.
बांका : यह जिला कृषि प्रधान जिला है. यहां की 85 प्रतिशत आवादी कृषि पर आश्रित है. 85 प्रतिशत किसानों में 65 प्रतिशत किसान अपने खेतों से एक नहीं तीन-तीन फसल लेते है. इसके अलावे 75 प्रतिशत किसान अपने खेतों से दो-दो फसल लेते है.
काफी कम ही किसान ऐसे में जो अपनी खेतों से एक ही फसल ऊपजा पाते है. ऐसे में उनके सामने जीविकोपार्जन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. वैसे किसानों को यह जानकारी नहीं मिल पाती है कि वह अपनी खेती में कैसे सुधार करें जिससे कि उनके खेत भी कम से कम दो फसल दे पाय. जब जिले के शंभूगंज प्रखंड में किसान भवन का निर्माण हो जायेगा तो उनकी परेशानी खत्म हो जायेगी.
एक करोड़ की है भवन
एलईओ वर्क डीविजन के टेंडर नंबर 11 / 2015-16 के अनुसार बांका के शंभूगंज प्रखंड में ई किसान भवन का निर्माण होगा. जो एक करोड तीन लाख पांच हजार सात सौ पांच (10305705) रुपया की लागत से बनेगा. इसका टेंडर का काम 19 फरवरी तक पूरा कर लिया जायेगा. जिसके बाद कार्य एजेंसी इसे मात्र दस महीने में पूरा करेंगी. यह भवन तीन तल का होगा.
किसानों के लिए कंप्यूटर व इंटरनेट की रहेगी व्यवस्था
जिसमें से एक तल सभा भवन रहेगा. जहां किसानों को जानकारी दी जायेगी. उस सभा भवन में एक प्रोजेक्टर, माइकिंग की व्यवस्था, बैठने के लिए टेबूल व कुर्सी के अलावे वह कमरा पूरी तरह से वाताकुलिन रहेगा. इसके अलावे दूसरे तल पर जांच केंद्र रहेगा. जहां पर किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच के अलावे कई प्रकार की जांच की जायेगी. साथ ही उसी तल पर कृषि वैज्ञानिक का कमरा, कृषि सलाहकार का कमरा के अलावे कार्यालय चलेगा. प्रथम तल पर किसानों की सुविधा के लिए प्रसाधन केंद्र, बैठक कक्ष, आधुनिक शौचालय के अलावे उनके लिए टीवी, इंटरनेट, पुस्तक की व्यवस्था रहेगी.
पत्र आते ही शुरू होगा निर्माण कार्य
अब तक इस संबंध में विभाग के पास कोई पत्र नहीं आया है. जैसे ही विभाग का पत्र आयेगा निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जायेगा.
विजय कुमार रजक, कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमंडल एक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




