रंगदारी नहीं देने पर खेत से काट ली धान की फसल

Published at :27 Nov 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर खेत से काट ली धान की फसल

आठ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के बहदिया-सरूआ गांव में 50 हजार रूपये रंगदारी नहीं देने पर खेत से जबरन धान काट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में पीडि़त किसान तेजनारायण रजक ने आठ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें उसने अपने […]

विज्ञापन

आठ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के बहदिया-सरूआ गांव में 50 हजार रूपये रंगदारी नहीं देने पर खेत से जबरन धान काट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में पीडि़त किसान तेजनारायण रजक ने आठ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें उसने अपने चचेरा भाई कोल्हो बैठा, सुरेश बैठा, अर्जुन बैठा, खीरो बैठा, बसंत बैठा, गांधी बैठा, संजय बैठा व बिनवा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में तेजनारायण रजक ने बताया है
कि गत 22 नवंबर की शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था. तभी वहां कोल्हो बैठा सहित अन्य लोग पहुंचे और कहा कि पचास हजार रूपये रंगदारी मांगे थे, क्यों नहीं पहुंचाया. नहीं देने पर सारा धान काट लेंगे. पैसे नहीं रहने की बात कहने पर गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की. जब वह अपने घर के भीतर गया. तो उक्त सभी लोग खेत पहुंच कर उसका सारा धान काट कर अपने घर ले गये. साथ ही केश करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन