कई दिग्गज हुए धराशायी रोस्टर जारी. नपं आरक्षण की वर्तमान स्थिति में भारी तब्दीली

Published at :24 Nov 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
कई दिग्गज हुए धराशायी रोस्टर जारी. नपं आरक्षण की वर्तमान स्थिति में भारी तब्दीली

नपं के आरक्षण रोस्टर की सूची जारी होने के साथ ही बांका नगर पंचायत के वर्तमान स्थिति में भारी तब्दीली हुई है़ इससे वार्ड पार्षदों में बेचैनी बढ़ गयी है. बांका : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण सूची की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गयी […]

विज्ञापन

नपं के आरक्षण रोस्टर की सूची जारी होने के साथ ही बांका नगर पंचायत के वर्तमान स्थिति में भारी तब्दीली हुई है़ इससे वार्ड पार्षदों में बेचैनी बढ़ गयी है.

बांका : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण सूची की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गयी है़ यहां के सभी 22 वार्डो में भारी बदलाव हुआ है, जिसके अंतर्गत वार्ड संख्या 2 केवलडीह गरनियां, वार्ड संख्या 3 देवदा, वार्ड संख्या 4 मसुरिया, वार्ड संख्या 7 बाबुटोला, वार्ड संख्या 9 शास्त्रीचौक, वार्ड संख्या 14 मल्लिक टोला, वार्ड संख्या 19 विजयनगर सीट समान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया है, वार्ड संख्या 6 नेहरू कॉलोनी एवं वार्ड संख्या 10 करहरिया धोबी टोला सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गयी है तथा एक मात्र सीट वार्ड संख्या 8 करहरिया अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है़ आयोग द्वारा जारी किये गये आरक्षण रोस्टर के अनुसार यहां के कई दिग्गजों की सीट में फेरबदल हो गयी है़
जदयू के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल जो वर्तमान में वार्ड संख्या 8 के वार्ड पार्षद है़ इनकी सीट पर ग्रहण लग गया है, जबकि नगर अध्यक्ष इंदू देवी की सीट जो पूर्व में पिछड़ी जाति महिला थी. अब यह सीट समान्य महिला के लिए हो गयी है़ नपं उपाध्यक्ष माधुरी सिंह की सीट वार्ड संख्या 16 नयाटोला जो पहले महिला आरक्षित थी अब यह सीट बदलकर समान्य सीट हो गयी है़ इसके अलावा वार्ड संख्या 2 के वर्तमान वार्ड पार्षद पुनेश्वर मंडल की सीट भी समाप्त हो गयी है़ अब यह सीट सामान्य महिला की हो गयी है तथा वार्ड संख्या 22 जगतपुर के वर्तमान वार्ड पार्षद विष्णु चक्रवर्ती की सीट भी आरक्षण रोस्टर की भेंट चढ़ गयी है़ यह सीट अब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गयी है़ साथ ही अन्य वार्ड पार्षदों के बीच भी खासी बैचेनी बढ़ गयी है़
नगर पंचायत बांका
वार्ड कोटि आरक्षण
1 अनारक्षित अन्य
2 अनारक्षित महिला
3 अनारक्षित महिला
4 अनारक्षित महिला
5 अनारक्षित अन्य
6 पिछड़ा वर्ग महिला
7 अनारक्षित महिला
8 अनुसूचित जाति महिला
9 अनारक्षित महिला
10 पिछड़ा वर्ग महिला
11 अनारक्षित अन्य
12 अनारक्षित अन्य
13 पिछड़ा वर्ग अन्य
14 अनारक्षित महिला
15 पिछड़ा वर्ग अन्य
16 अनारक्षित अन्य
17 अनुसूचित जाति अन्य
18 अनारक्षित अन्य
19 अनारक्षित महिला
20 अनारक्षित अन्य
21 अनारक्षित अन्य
22 अनुसूचित जाति अन्य
नगर पंचायत अमरपुर
1 पिछड़ा वर्ग अन्य
2 अनारक्षित अन्य
3 अनारक्षित महिला
4 अनसूचित जाति अन्य
5 अनारक्षित महिला
6 अनारक्षित अन्य
7 अनारक्षित अन्य
8 अनारक्षित अन्य
9 पिछड़ा वर्ग महिला
10 अनारक्षित अन्य
11 अनारक्षित महिला
12 अनारक्षित अन्य
13 अनारक्षित महिला
14 अनारक्षित महिला
अनुसूचित जाति महिला की सीट इस बार नहीं
उधर अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्व के आरक्षण सूची में भी कई तब्दीली हुई है़ अमरपुर नपं के मात्र वार्ड संख्या 12 अमरपुर जो पूर्व से ही अनारक्षित अन्य था़ यह सीट इस बार भी पूर्वरत रह गयी है़ यहां नये आरक्षण सूची के अनुसार अनुसूचित जाति महिला की सीट इस बार नहीं बन पायी हैं. जिनके स्थान पर वार्ड संख्या 4 डुमरामा अब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गयी है़ यहां से इस जाति के कोई भी महिला व पुरुष उम्मीदवार चुनाव लड सकते है़ जारी आरक्षण सूची के तहत अमरपुर नगर पंचायत के वर्तमान वार्ड पार्षद सदानंद महतो की सीट बरकरार रह गयी है़ इसके अलावा यहां के कई दिग्गजों की सीट पर ग्रहण लग गया है, जिसमें वार्ड संख्या 7 अमरपुर के वर्तमान पार्षद श्वेता दास की सीट अब महिला सीट नहीं बची है़ यह सीट सामान्य हो गयी है़, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सकती है़ वही स्थिति वार्ड संख्या 8 अमरपुर के उप मुख्य पार्षद नीलम सिंह की है़ यह सीट भी सामान्य हो गयी है़ वार्ड संख्या 9 अमरपुर के वर्तमान वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार साह उर्फ पप्पू साह की सीट इस बार नहीं बच पायी है़ यहां के 14 वार्डो में वार्ड संख्या 3 डुमरामा, वार्ड संख्या 5 बनियाचक, वार्ड संख्या 11 विदनचक, वार्ड संख्या 13 अमरपुर, वार्ड संख्या 14 महमदपुर सीट समान्य महिला के लिए आरक्षित है एवं वार्ड संख्या 9 सिर्फ पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन