सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार रात ही पहुंच गयी थी विशेष टीम

बौंसी : महामहिम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही थी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुंगेर रेंज से डॉग स्क्वायड की विशेष टीम मंगलवार की रात ही बौंसी पहुंच गयी थी. टीम को आश्रम के समीप प्राथमिक विद्यालय गुरुधाम के कमरे में ठहराया गया था. टीम […]
बौंसी : महामहिम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही थी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुंगेर रेंज से डॉग स्क्वायड की विशेष टीम मंगलवार की रात ही बौंसी पहुंच गयी थी. टीम को आश्रम के समीप प्राथमिक विद्यालय गुरुधाम के कमरे में ठहराया गया था. टीम के हवलदार राजदेव रविदास ने बताया कि महामहिम की सुरक्षा के लिए लेब्रा प्रजाति का दो फीमेल डीडी और केपी जबकि एक मेल कुत्ता केनन विशेष रूप से मंगाया गया था.
बताया गया कि केनन और डीडी जहां जमीन के ऊपरी सतह के विस्फोटक पदार्थ को ढूंढ़ने में महारत हासिल है वहीं केपी को जमीन के अंदर छिपे माइंस व अन्य विस्फोटक ढूढ़ने का प्रशिक्षण प्राप्त है. दूसरी तरफ सीआइडी की टीम ने भी बुधवार को हेलीपैड स्थल और आश्रम परिसर का मुआयना किया. सुरक्षा की हर पहलुओं पर पैनी निगाह देने के बाद उसकी विशेष रिपोर्ट भी तैयार की, जिसे लोग राज्य मुख्यालय को भेजेंगे. हेलीपैड स्थल पर एसडीओ और एसडीपीओ ने भी जांच की थी. इस मौके पर बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीओ संजीव कुमार व अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




