महामहिम घूमने जायेंगे गुरुधाम, तैयारियों में आयी तेजी

Published at :22 Nov 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
महामहिम घूमने जायेंगे गुरुधाम, तैयारियों में आयी तेजी

बौंसी : राष्ट्रपति आगमन को लेकर गुरुधाम आश्रम में तैयारियां जोर पकड़ ली है. मालूम हो कि महामहिम को आश्रम आने में पांच दिन शेष बचे हैं. इंतजार की घड़ी ज्यों-ज्यों करीब आ रही है आश्रम के गुरुभाईयों का दल दिन रात तैयारियों में जुटा हुआ है. आश्रम से जुड़े श्याम सिंह ने बताया कि […]

विज्ञापन

बौंसी : राष्ट्रपति आगमन को लेकर गुरुधाम आश्रम में तैयारियां जोर पकड़ ली है. मालूम हो कि महामहिम को आश्रम आने में पांच दिन शेष बचे हैं. इंतजार की घड़ी ज्यों-ज्यों करीब आ रही है आश्रम के गुरुभाईयों का दल दिन रात तैयारियों में जुटा हुआ है. आश्रम से जुड़े श्याम सिंह ने बताया कि महामहिम गुरुधाम आश्रम परिसर में बने तीनों मंदिरों का दर्शन करेंगे.

बताया गया कि सबसे पहले वो आश्रम के संस्थापक गुरुदेव भूपेंद्र नाथ सन्याल के निवास स्थल पर जायेंगे जिसके बाद वो आश्रम परिसर के बीच में बने गुरुमंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इस मंदिर में योग योगीराज श्यामाचरण लाहिड़ी महाशय, आचार्य भूपेंद्र नाथ सन्याल और गुरुमाता काली दासी देवी की प्रतिमा स्थापित है. जबकि मंदिर परिसर के दूसरे छोर पर भगवान शिव के शिवपंचायतन का मंदिर है. यहां से निकलने के बाद महामहिम गुरुमाता कालीदासी देवी के निवास स्थली मातृछाया में जायेंगे. इसके बाद मंदिर प्रांगण में बने मंच पर बैठेंगे. वहीं पर गुरुभाई बहन महामहिम का दीदार कर पायेंगे.

परिसर में बने एक गुरुभाई के मकान को महामहिम के लिए विशेष रुप से तैयार किया गया है. इसकी रंगाई पुताई के अलावा मकानों की विशेष साफ सफाई की गयी है. साथ ही इसके फर्नीचर भागलपुर से मंगाये गये हैं. परिसर की भी रंगाई पुताई का काम अंतिम चरण में है. वहीं परिचय पत्र बनाने का काम भी कल से बंद हो जायेगा. आश्रम से जुड़े पंडित गंगाधर मिश्र ने बताया कि करीब 400 लोगों के परिचय पत्र बनाने के लिए बीडीओ को कागजात और फोटो सौंपे गये हैं.

कार्यक्रम स्थल तक कारकेट के साथ पहुंचेंगे
राष्ट्रपति के आगमन के दौरान कारकेट भी मौजूद रहेगी. राष्ट्रपति सेना के आईएएफ मिनी-17 हेलीकॉप्टर से पहले 12:20 बजे एसबीपी विद्या विहार स्थित बने हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां से करीब 300 मीटर दूर कार्यक्रम स्थल तक राष्ट्रपति कारकेट के साथ पहुंचेंगे. राष्ट्रपति के कारकेट में दर्जनों वाहन साथ चलेंगे. इस दौरान सीएसएलओ आईबी के अधिकारी भी कारकेट में शामिल रहेंगे. आगे आगे पायलट गाड़ी चलेगी. कारकेट के वाहनों में सभी तरह के अत्याधुनिक यंत्र भी लगे रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन