धान गबन के आरोप में धोरैया के तत्कालीन बीएओ धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने की थी जांच गबन का मामला पाया गया था सही करीब तीन करोड़ से ज्यादा के 17958.01 क्विंटल सरकारी धान के गबन का मामला धोरैया : वित्तीय वर्ष 2014-15 में खरीफ विपणन मौसम के तहत धोरैया प्रखंड में किये गये धान क्रय में तत्कालीन क्रय केन्द्र प्रभारी सह बीएओ […]
विज्ञापन
एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने की थी जांच
गबन का मामला पाया गया था सही
करीब तीन करोड़ से ज्यादा के 17958.01 क्विंटल सरकारी धान के गबन का मामला
धोरैया : वित्तीय वर्ष 2014-15 में खरीफ विपणन मौसम के तहत धोरैया प्रखंड में किये गये धान क्रय में तत्कालीन क्रय केन्द्र प्रभारी सह बीएओ मनोज कुमार सिंह द्वारा अनियमितता बरते जाने का मामला आखिरकार उन्हें मंहगा पड़ गया. बुधवार की देर शाम धोरैया थानाध्यक्ष शोएब आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर अस्पताल में इलाज कराने आये बीएओ को धर दबोचा. इस मामले में आरोपी बीएओ कई महीनों से फरार चल रहे थे.
क्या था मामला
एसडीओ बांका एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी बांका के द्वारा इसके जांच का जिम्मा धोरैया बीडीओ को सौंपते हुये जांच प्रतिवेदन की मांग की गयी थी. जिसमें कहा गया था कि खरीफ विपणन मौसम वर्ष 14-15 अंतर्गत धोरैया प्रखंड स्थित क्रय केंद्र प्रभारी सह बीएओ मनोज कुमार सिंह द्वारा 17958.01 क्विंटल सरकारी धान का गबन कर लिया गया है. इससे संबंधित धोरैया प्रखंड स्थित क्रय केंद्र के लिए तीन गोदाम अहिरो, कुरमा पैक्स गोदाम एवं पुस्तकालय भवन में भंडारित गोदामों का भौतिक सत्यापन कर इन्वेंट्री प्रतिवेदन स्पष्ट मंतव्य सहित अनुमंडल पदाधिकारी बांका को उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ को दिया गया था.
क्या सौंपी थी रिपोर्ट
जांचोपरांत बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने गबन का मामला सही पाये जाने की रिपोर्ट समर्पित की थी. जांच में बताया गया था कि अहिरो गोदाम में मात्र 25 बोरा लगभग दस क्विंटल धान पाया गया.
वहीं कुरमा गोदाम में लगभग दो सौ बोरा धान पाया गया, जो कुरमा पैक्स अध्यक्ष का था. क्रय केन्द्र प्रभारी के स्टॉक में धान नहीं पाया गया. बीडीओ द्वारा भौतिक सत्यापन कर कार्रवाई हेतु एसडीओ को रिपोर्ट भेजी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




