शहीद उपेंद्र अमर रहे के नारों से गूंजा कामतपुर

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल की सोमवार की रात्रि अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या किये जाने के बाद से पूरा कामतपुर मर्माहत है. गांव में शोक की लहर है. मृतक मुखिया को देखने पूरे पंचायत के लोगों की भीड़ उनके आवास पर लगी रही. मृतक मुखिया उपेंद्र मंडल […]
शंभुगंज : थाना क्षेत्र के कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल की सोमवार की रात्रि अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या किये जाने के बाद से पूरा कामतपुर मर्माहत है. गांव में शोक की लहर है. मृतक मुखिया को देखने पूरे पंचायत के लोगों की भीड़ उनके आवास पर लगी रही. मृतक मुखिया उपेंद्र मंडल तीन भाईयो में सबसे बड़ा था. इनके दो छोटे भाई सुधीर मंडल व मुनेन्द्र मंडल किसान हैं. कामतपुर के ग्रामीणों का कहना था कि उपेंद्र मंडल की मौत से हम ग्रामीणों ने एक सच्चा मार्गदर्शक खो गया है. मौके पर पंचायतवासियों ने उनके आवास पर शहीद उपेंद्र अमर रहे, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद की नाराबाजी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




