महामहिम के आगमन की युद्ध स्तर पर हो रही तैयारी

Published at :16 Nov 2016 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
महामहिम के आगमन की युद्ध स्तर पर हो रही तैयारी

बौंसी : राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर आरंभ कर दी गयी है. दिन तो दिन रात में भी कार्य जोरों से किया जा रहा है. जानकारी हो कि महामहिम के आने में 11 दिन शेष बचे हैं. एसवीपी विद्या विहार विद्यालय के पीछे स्थित मैदान में तीस डायमीटर के तीन हेलिपैड […]

विज्ञापन

बौंसी : राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर आरंभ कर दी गयी है. दिन तो दिन रात में भी कार्य जोरों से किया जा रहा है. जानकारी हो कि महामहिम के आने में 11 दिन शेष बचे हैं. एसवीपी विद्या विहार विद्यालय के पीछे स्थित मैदान में तीस डायमीटर के तीन हेलिपैड का निर्माण भवन निर्माण विभाग के द्वारा करवाया जा रहा है.

मैदान के उबड़ खाबड़ जमीन को काटकर समतल किया जा रहा है. तीनों हेलिपैड को तीस डायमीटर के गोलाकार एरिये में जेसीबी से काटकर समतल किया गया है. साथ ही अब उसमे इंट के जरीए प्लेटफार्म का निर्माण आरंभ कर दिया गया है. भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि हेलिपैड निर्माण के साथ-साथ हेलिपैड स्थल से ब्लाक गुरुधाम मुख्य मार्ग तक कच्ची सड़क का भी निर्माण किया जायेगा. साथ ही इसपर 27 नवंबर को कालीन लगाया जायेगा.

जिसपर महामहिम का वाहन सजेगा. वहीं बिहार के राज्यपाल के लिए एसवीपी विद्या बिहार के प्रांगण के मैदान का भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बीडीओ एवं सीओ की उपस्थित में निरीक्षण किया. बताया गया कि राज्यपाल के हेलिकाप्टर के लिए यह जगह उपयुक्त है. छोटा हेलिकाप्टर होने की वजह से उसे आसानी से उतारा जा सकता है.

हेलिपैड की सुरक्षा के लिए आधे दर्जन सैप बलों की तैनाती कर दी गयी है. जेसीबी लगाकर मैदान के झाड़ियों को काटा जा रहा है एवं इसके मैदान को समतलीकरण किया जा रहा है. बिजली विभाग द्वारा मैदान के मध्य में स्थित बिजली के तारों को हटाने का काम आरंभ कर दिया गया है. मंगलवार को जेई फतिंगन की उपस्थिति में विद्युत विभाग के आधे दर्जन कर्मी बिजली के खंभे गाड़ने एवं तार बदलने में लगे हुए थे. जेई ने बताया कि जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा.

हेलिपैड से गुरुधाम जाने वाली सड़क को मोटरेबुल करने का कार्य भी आरंभ है. मजदूरों द्वारा बने हुए गड्ढों की सफाई कर उन्हें छोटे-छोटे बोल्डर और अलकतरा देकर मोटरेबुल किया जा रहा है. वहीं गुरुधाम आश्रम में भी कार्य तेजी से किया जा रहा है. आश्रम के दिवारों एवं मंदिरों का रंगरोगन एवं पुराने दिवालों के प्लास्टर को झाड़कर साफ किया जा रहा है.
परिसर के उत्तर में बने मैदान को साफ कर वहां पर महामहिम का एक मंच बनाया जा रहा है. उसमें आलु लगे खेत से आलु को उखाड़कर दो गेट बनाया जा रहा है ताकि मैदान साफ हो सके. वहीं बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने गुरुधाम के श्याम सिंह को मजदूरों की संख्या को बढ़वाने एवं काम में तेजी लाने की बात कही.
हेलीपैड का निर्माण करते मजदूर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन