विजयहाट बाजार से हटाया गया अतिक्रमण

बाराहाट : प्रखंड क्षेत्र के विजयहाट बाजार में मंगलवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने का काम दिन भर जारी रहा. अंचलाधिकारी के साथ बाजार पहुंचे सैप जवानों ने पहले स्थानीय दुकानदारों को स्वेच्छा से अपने दुकानों को सरकारी जमीन से हटाने का आग्रह किया. हालांकि कई दुकादारों ने पुलिस के बढ़ते दबाव की […]
बाराहाट : प्रखंड क्षेत्र के विजयहाट बाजार में मंगलवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने का काम दिन भर जारी रहा. अंचलाधिकारी के साथ बाजार पहुंचे सैप जवानों ने पहले स्थानीय दुकानदारों को स्वेच्छा से अपने दुकानों को सरकारी जमीन से हटाने का आग्रह किया. हालांकि कई दुकादारों ने पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से स्वत:
ही अपने -अपने दुकानों को सरकारी जमीन से हटाना शुरू कर दिया था. लेकिन कई दुकानदार प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही अंचलाधिकारी ने जेसीबी मंगवा कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया बेच खुचे दुकानदारों का हौसला पस्त होता चला गया. देर शाम तक प्रशासनिक कार्रवाई में विजयहाट बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने का पुलिस अभियान जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




