कैथेटर पर अनुमंडल अस्पताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी . रात में पहुंचने का कोई साधन नहीं, पहुंचे तो भी कोई साधन नहीं शहर के तीन किमी दूर है सदर अस्पताल अनुमंडल अस्पताल के बंद होने से होती है समस्या करीब सात वर्ष पूर्व बंद हुआ था अनुमंडल अस्पताल शहर अस्पताल के आरंभ होने के बाद कर्मियों की कमी के कारण बंद कर […]
विज्ञापन
परेशानी . रात में पहुंचने का कोई साधन नहीं, पहुंचे तो भी कोई साधन नहीं
शहर के तीन किमी दूर है सदर अस्पताल
अनुमंडल अस्पताल के बंद होने से होती है समस्या
करीब सात वर्ष पूर्व बंद हुआ था अनुमंडल अस्पताल
शहर अस्पताल के आरंभ होने के बाद कर्मियों की कमी के कारण बंद कर दिया गया था अस्पताल
सदर अस्पताल जाने के लिए शहर के मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. सबसे बड़ी समस्या तो रात के वक्त होती है जब वहां तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिलता है.
बांका : सदर अस्पताल के आरंभ होने के साथ ही बाजार में चल रहे अनुमंडल अस्पताल को बंद कर दिया गया था. जनप्रतिनिधियों के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए बाजार से करीब पांच किमी की दूरी पर सौ सैय्या वाले जिला अस्पताल वनवाया गया था. हालांकि की जनप्रतिनिधि के द्वारा अनुमंडल अस्पताल को चालू रखने की घोषणा की गयी थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कर्मियों की कमी के कारण इसको बंद कर दिया.
क्या होती है परेशानी : अनुमंडल अस्पताल के बंद होने से बाजार वासियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. दूर होने की वजह से करहरिया और नेहरू कॉलोनी के लोगों को और भी अधिक परेशानी होती है. दूर होने की वजह से वहां का भाड़ा भी अधिक लगता है. दिन में तो रिक्शा और ऑटो मिल जाता है लेकिन सबसे अधिक परेशानी रात के वक्त होती है जब अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिलता है. रिक्शे से गांधी चौक से अस्पताल का भाड़ा करीब 30 रुपया है जबकि ऑटो से पांच रुपया है.
अनुमंडल अस्पताल में चलता है कार्यालय : अनुमंडल अस्पताल के भवन में इस वक्त स्वास्थ्य विभाग के कई कार्यालय चलते है. यूनिसेफ, यक्ष्मा, कालाजार, ड्रग्स कार्यालय, खाद्य जांच कार्यालय, एसीएमओ कार्यालय चलता है.
क्या कहते हैं लोग
बाजार के लोगों का कहना है कि अब नयी पहल करते हुए अनुमंडल अस्पताल में कम से कम प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए. ताकि गंभीर रुप से जख्मी या बीमारी वाले मरीज सदर अस्पताल पहुंचे और अन्य का इलाज यहां पर संभव हो.
कर्मियों की कमी है. अगर चिकित्सकों और कर्मियों की बहाली होती है या तबादला होता है तो अनुमंडल अस्पताल को चालू कर दिया जायेगा.
डा सुधीर कुमार महतो, सीएस, बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




