विद्या विहार स्कूल के बगल वाले खाली मैदान में बनेंगे एक साथ तीन हेलीपैड

Published at :13 Nov 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
विद्या विहार स्कूल के बगल वाले खाली मैदान में बनेंगे एक साथ तीन हेलीपैड

बैठक करते जिलाधिकारी. प्रशासन ने आरंभ की राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी बांका : भारत के महामहिम राष्ट्रपति का दिनांक 27 नवंबर को जिला बांका के प्रखंड बौंसी अंतर्गत गुरुधाम विद्यापीठ परिसर में मुख्य कार्यक्रम निर्धारित है को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी डॉ निलेश देवरे की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारी के साथ पूर्व तैयारी […]

विज्ञापन

बैठक करते जिलाधिकारी.

प्रशासन ने आरंभ की राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी
बांका : भारत के महामहिम राष्ट्रपति का दिनांक 27 नवंबर को जिला बांका के प्रखंड बौंसी अंतर्गत गुरुधाम विद्यापीठ परिसर में मुख्य कार्यक्रम निर्धारित है को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी डॉ निलेश देवरे की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारी के साथ पूर्व तैयारी को लेकर बैठक की गयी. बैठक जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ट में आहूत की गयी. महामहिम राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.
कार्यपालक अभियंता भवन को निदेश दिया गया कि विद्या विहार स्कूल के बगल खाली मैदान में एक साथ तीन हेलीपैड बनाने का निर्णय लिया गया है.
हेलीपैड हेतु चिह्नित स्थलों का निरीक्षण करने और हेलीपैड का निर्माण ससमय करना सुनिश्चित करने का आदेश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया. साथ ही साथ हेलीपैड का जीपीएस आक्षांश एवं देशान्त से संबंधित कार्य अविलंब करने का ब्लू बुक मानक के अनुरूप बेरिकेटिंग कराई जाय ताकि अनाधिकृत व्यक्ति हेलीपैड में प्रवेश नहीं कर सके. रूट लाईनिंग तैयार करने का निर्देश एसडीओ बांका को तथा कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण बांका के साथ रूट का निरीक्षण कर ड्रापगेट लगाने वाले स्थलो को चिंहित करेंगे तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल तक चिंहित कर रूट लाईनिंग के अनुसार सड़क के दोनों ओर मानक के अनुरूप बैरिकेटिंग लगाने का कार्य कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण बांका को दिया गया.
पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द
जिला पदाधिकारी डॉ निलेश देवरे के निदेशानुसार सभी सरकारी पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि बाँका जिला अन्तर्गत गुरूधाम, बौंसी में 27 नवंबर (रविवार) को भारत के महामहिम राष्ट्रपति के आवगमन पर सुरक्षा एवं विधिवस्था बनाये रखने हेतु बड़़े पैमाने पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जानी है. कार्यक्रम की महत्ता के आलोक में कभी भी महत्वपूर्ण कार्य हेतु पदाधिकारी की आवश्यकता पड़ सकती है.
इसलिए उक्त कार्यक्रम की महत्ता के मद्देनजर बांका जिलान्तर्गत सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारियों के सभी प्रकार के अवकाश 25 नवंबर से 27 नवंबर तक के लिए रद्द किया जाता है. इस अवधि में सभी पदाधिकारी मुख्यालय में बने रहेंगे. विशेष परिस्थिति में जिला पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर ही मुख्यालय को छोड़ेंगे.
डीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
बौंसी. शनिवार को महामहिम के हेलिपैड उतरने के स्थल पर जिलाधिकारी के साथ जिलाप्रशासन के पहुंचे आलाधिकारियों ने घंटों माथापच्ची की. जानकारी हो कि राष्ट्रपति के आगमन पर एक साथ तीन हेलिकाप्टर उतरता है. इसी को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा पिछले एक सप्ताह से स्थल चयन किया जा रहा था.
जिसके लिए चार से पांच जगहों को देखने के बाद एसवीपी विद्या विहार गुरुधाम के पिछले खाली पड़े मैदान को चयनित किया गया. यह मैदान इतना बड़ा है कि एक साथ तीन से चार हेलिकाप्टर आसानी से लैंड कर सकता है. डीएम ने स्थल चयन को देखने के बाद भवन निर्माण के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त भूखंड के छोटे बड़े झाड़ियों के
अलावा अवरोध पैदा कर रहे दो तीन पेड़ों को भी काटने की बात कही. जबकि विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को मैदान के बीचों बीच गये 33 केवीए के तार को हटाकर बगल करने का निर्देश दिया. इसके अलावा मैदान के बीचोंबीच बिजली के लगे दो खंभों को हटाया जायेगा. भवन निर्माण विभाग के अधिकारी द्वारा मैदान में एक व्यक्ति के भूखंड के चारदीवारी को तोड़कर हटाने का निर्देश दिया. जिसे कार्यक्रम के बाद पुन: निर्माण करा देने की बात कही गयी. इसके बाद डीएम गुरुधाम पहुंचे जहां उन्होंने महामहिम के कार्यक्रम स्थल का बारीकी से जायजा लिया.
बौंसी : मंदार पर्वत से सटे योगनगरी गुरुधाम में 27 नवंबर को राष्ट्रपति डाॅ प्रणव मुखर्जी के आगमन होने जा रहा है. योगीराज श्यामाचरण लाहिड़ी महाशय के परम शिष्य आचार्य भूपेंद्र नाथ सान्याल के द्वारा 1929 में इस आश्रम की स्थापना की गयी थी. जानकारों की मानें तो योगाचार्य परमगुरु को स्वप्न में मंदार पर्वत दिखा था.
जिसके बाद उन्हों यहां आकर इस आश्रम को स्थापित किये थे. आश्रम में जो मंदिर है उसकी स्थापना 1944 में की गयी. मंदिर के एक भाग में परमगुरु सन्याल बाबा ने अपने गुरु योगीराज श्यामाचरण लाहिड़ी महाशय की प्रतिमा तो दूसरे भाग में शिवपंचायतन की स्थापना की गयी थी. यहां के व्यवस्था को सुचारु तरीके से चलाने के लिए गुरुधाम ट्रस्ट की स्थापना 1943 व संशोधित 1948 में की गयी. यहां के गुरुभाइयों की मानें तो इस आश्रम की स्थापना का मुख्य उदेश्य शिष्यों का नैतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करना, यहां होने वाले धार्मिक उत्सवों में सेवा व्यवस्था देना,
सान्याल बाबा द्वारा रचित पुस्तकों का प्रकाशन करना सहित अन्य उदेश्य है. यहां पर वैदिक संस्कृति के तर्ज पर ब्रम्हचर्य आश्रम की स्थापना की गयी है. जिसमें आठ से दस साल के आयु के बच्चों को चयनित कर वेद का अध्ययण कराया जाता है. यह इसलिए किया गया ताकि देव भाषा संस्कृत व वेद की शिक्षा अगली पीढ़ी तक जा सके. वर्तमान में आश्रम में आचार्य श्री प्रभात कुमार सन्याल एवं आचार्य श्री अमरनाथ तिवारी गुरुपद पर आसीन हैं जो गुरुभक्तों को सत्य का मार्ग बता रहे हैं.
गुरु पूर्णिमा में पहुंचते हैं हजारों शिष्य
इस आश्रम में साल में दो बार भव्य आयोजन होता है. जिसमें वसंत पंचमी के अवसर पर पांच दिवसीय वसंतोत्सव का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर देश विदेश के गुरुभाई बहन यहां पहुंचते हैं. साथ ही हजारों दरिद्रों को भोजन एवं वस्त्र दिया जाता है. जबकि दूसरा आयोजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया जाता है. इसमें भी हजारों शिष्य आश्रम में पहुंचते हैं और गुरु को प्रणाम करते हैं. महामहिम के आगमन को लेकर आश्रम में तैयारियों आरंभ कर दी गयी है.
मंदिर समेत आश्रम के अन्य भवनों की रंगाई पुताई और साफ सफाई प्रारंभ कर दी गयी है. माली द्वारा मंदिर परिसर के वाटिका की साज सज्जा की जा रही है. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अभी तक प्रारंभ नहीं हो पायी है. हेलिपैड का निर्माण कार्य अबतक प्रारंभ नहीं हो पाया है. आश्रम तक जाने वाली सड़क के विशेष मरम्मती का कार्य भी अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाया है.
जबकि राष्ट्रपति के आगमन को मात्र 15 दिन शेष बचे हुए हैं. गुरुधाम आश्रम आने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर है जिसकी मरम्मती के लिए विभागीय अभियंताओं का दल पहुंचकर सिर्फ मुआयना कर लौटी है. लेकिन काम प्रारंभ नहीं हो पाया है. मालूम हो कि एसवीपी के बगल वाले जमीन पर हेलिपैड बनाने की बात कही जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन