डीलर ने कूपन जमा करा कर ग्राहकों को दुकान से भगाया

बाराहाट : प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के जन वितरणप्रणाली के दुकानदार द्वारा ग्राहकों के साथ एक अजीबो गरीब हरकत करने का मामला सामने आया है. लाभुकों के मुताबिक दुकानदार ने पहले सभी लाभुकों को राशन कूपन लाने को कहा. जब ग्रामीण कूपन के साथ पहुंचे तो सभी का कूपन जमा लेने के बाद दुकानदार […]
बाराहाट : प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के जन वितरणप्रणाली के दुकानदार द्वारा ग्राहकों के साथ एक अजीबो गरीब हरकत करने का मामला सामने आया है. लाभुकों के मुताबिक दुकानदार ने पहले सभी लाभुकों को राशन कूपन लाने को कहा. जब ग्रामीण कूपन के साथ पहुंचे तो सभी का कूपन जमा लेने के बाद दुकानदार ने ग्राहकों को गाली गलौज कर समान देने से इंकार कर दिया. इतना ही नहीं ग्राहकों की माने तो डीलर ने आगे किसी को मामले की सूचना देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे डाली. डरे सहमे कुछ लोगों ने मामले की लिखित शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार गुप्ता से की.
जिसके बाद शनिवार को अधिकारी ने गांव पहुंच कर मामले की छानबीन की. जिसमें ग्राहक नरेश यादव, राकेश यादव, सुनील यादव, आशुतोष कुमार ने अधिकारी को बताया कि दुकानदार ने एक साथ आठ माह का कूपन जमा करवा लिया है और राशन देने से इंकार कर रहा है. जांच के क्रम में अधिकारी ने मामले को सत्य पाया. ज्ञात हो कि मिर्जापुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जवाहर यादव द्वारा जन वितरण प्रणाली का दूकान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




