निर्जला उपवास शुरू आस्था . छठ व्रतियों ने की खरना पूजा

Published at :06 Nov 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
निर्जला उपवास शुरू आस्था . छठ व्रतियों ने की खरना पूजा

शनिवार की शाम को छठ व्रतियों ने खरना पूजा की और इसके साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया. रविवार की शाम को पहला अर्घ दिया जायेगा. कटोरिया : लोकपर्व छठ पूजा के चतुर्दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को छठ व्रतियों ने खरना पूजा की. इस दौरान छठ व्रत के लिए स्वच्छ […]

विज्ञापन

शनिवार की शाम को छठ व्रतियों ने खरना पूजा की और इसके साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया. रविवार की शाम को पहला अर्घ दिया जायेगा.

कटोरिया : लोकपर्व छठ पूजा के चतुर्दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को छठ व्रतियों ने खरना पूजा की. इस दौरान छठ व्रत के लिए स्वच्छ व पवित्र किये गये विशेष कमरों को पहले गंगाजल से शुद्ध किया गया. इसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी की आग में अरबा चावल, दूध व ईख के रस से तैयार प्रसाद को केला के पत्ता पर रख कर छठ मईया को विधिवत भोग लगाया गया. इसके बाद इस प्रसाद को छठ व्रतियों ने ग्रहण किया. फिर परिवार, रिश्तेदारों व पड़ोसियों के बीच इसका वितरण भी किया गया.
श्रद्धालुओं ने खरना का प्रसाद श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया. खरना पूजा के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का उपवास भी शुरू हो गया. रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य व सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के बाद छठ व्रती पारण कर पूजा का निस्तार करेंगी. इधर गांव से लेकर बाजार तक जगह-जगह बजाये जा रहे छठ गीतों से माहौल काफी भक्तिमय हो गया है. ग्रामीण इलाकों में खरना पूजा के दौरान व्रतियों व महिलाओं ने छठ गीत भी गाये.
सज-धज कर छठ घाट तैयार
कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्र के सभी छठ घाट सजधज कर तैयार हो गये हैं. रविवार की शाम छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूर्य) को अर्घ देकर भगवान भाष्कर की उपासना करेंगी. जबकि सोमवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. इसके बाद लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत का चतुर्दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा. कटोरिया के दरभाषण नदी घाट को स्थानीय लोगों के सहयोग से दुरूस्त व चकाचक कर दिया गया है. कटोरिया बाजार के थाना रोड निवासी बद्री गुप्ता व मणि गुप्ता के सौजन्य से पक्की सड़क से लेकर छठ घाट तक
इलेक्ट्रॉनिक गेट, झालर, ट्यूब, हेलोजन लाइट आदि लगाये गये हैं. यहां मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, रवींद्र वर्णवाल उर्फ टिंकु वर्णवाल, अतुलेश भगत उर्फ मुन्ना भगत, संतोष केशरी, सौरव सिंह, पंकज गुप्ता, निलेश सिंह, कुंदन वर्णवाल, रंजीत केशरी, सौरव सिंहा, निर्मल पांडेय, मुकेश माही, सुमित केशरी आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. इधर थाना रोड स्थित बड़का बांध घाट पर भी छठ व्रतियों को लिये रास्ता व घाट को दुरूस्त कर दिया गया है. यहां विनोद साह,
चंदन गुप्ता, गुड्डु साह, छोटू कुमार, कारू साह, सूरज, पंकज, मिथलेश आदि सक्रिय हैं.
जयपुर प्रतिनिधि के अनुसार, जयपुर ओपी क्षेत्र के सभी छठ घाटों में साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है. स्थानीय युवकों ने छठ व्रतियों द्वारा घाट पर अर्घ्यदान करने हेतु बदहाल घाटों को दुरूस्त भी कर दिया गया है. कई घाटों की आकर्षक ढंग से सजावट भी की गयी है. जयपुर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों में कधार घाट, चांदन नदी घाट, मढि़या घाट, जयपुर नदी घाट, तेलियाडीह घाट आदि शामिल हैं. घाटों को दुरूस्त करने में वार्ड सदस्य लाखो केवट, युवक काजल चौधरी, पंचानंद यादव, विजय गुप्ता, राज किशोर कुमार आदि सक्रिय रहे.
खरना का प्रसाद तैयार करतीं छठ व्रती.
कटोरिया के प्रमुख छठ घाट
दरभाषण नदी घाट, बड़का बांध घाट, कलोथर घाट, बड़वासिनी घाट, जमदाहा नदी घाट, सिताने घाट, सूइया के बड़ुआ नदी व फूटलाही बांध, भैरोगंज के बड़ुआ नदी घाट, केंदुआर घाट आदि.
अधिकारियों के मोबाइल नंबर
कटोरिया बीडीओ 9421818290
कटोरिया सीओ 8544412440
कटोरिया थाना 9431822628
रेफरल अस्पताल 9470003080
प्रभात-खबर 9973077043
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन