नि:शुल्क सूप व नारियल वितरित

कटोरिया : छठ मईया की महिमा व कृपा से बेटा को नौकरी मिलने पर कटोरिया बाजार के किराना दुकानदार विनोद वर्णवाल ने गुरूवार को श्रद्धालुओं के बीच सूप व नारियल का नि:शुल्क वितरण किया. विनोद वर्णवाल ने बताया कि छठ मईया ने मांगी हुई मन्नत पूरी कर दी है. पुत्र रौशन भारती को इनकम टैक्स […]
कटोरिया : छठ मईया की महिमा व कृपा से बेटा को नौकरी मिलने पर कटोरिया बाजार के किराना दुकानदार विनोद वर्णवाल ने गुरूवार को श्रद्धालुओं के बीच सूप व नारियल का नि:शुल्क वितरण किया. विनोद वर्णवाल ने बताया कि छठ मईया ने मांगी हुई मन्नत पूरी कर दी है. पुत्र रौशन भारती को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की नौकरी मिली है.
फिलहाल वह अहमदाबाद में पदस्थापित है. इसी खुशी में उसने छठ व्रत करने वाले 108 लोगों के बीच सूप और नारियल का नि:शुल्क वितरण किया. इस मौके पर पूर्व उपमुखिया रीता वर्णवाल, युगलकिशोर वर्णवाल, मीना वर्णवाल, रीशु भारती, अमित भारती, अंकुश भारती, राहुल भारती, क्रिशु भारती आदि मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने इस कार्य की काफी सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




