मोटरसाइकिल गैरेज में लगी आग

बांका : शहर के शिवाजी चौक स्थित एक मोटर साइकिल गैरेज में आग लग जाने से लाखों की संपति जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार शिवाजी चौक स्थित राजन ऑटो सेंटर में शनिवार की रात गैरेज में आग लग जाने से गैरेज में बाइक ठीक कराने आये वाहन मालिकों की दो-तीन बाइक सहित अन्य […]
बांका : शहर के शिवाजी चौक स्थित एक मोटर साइकिल गैरेज में आग लग जाने से लाखों की संपति जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार शिवाजी चौक स्थित राजन ऑटो सेंटर में शनिवार की रात गैरेज में आग लग जाने से गैरेज में बाइक ठीक कराने आये वाहन मालिकों की दो-तीन बाइक सहित अन्य समान जलकर पुरी तरह खाक हो गया़
इस संबंध में गैरेज के मालिक ने बताया कि शनिवार की देर शाम काम समाप्त करने के बाद दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था़ रविवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा दुकान में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद जब गैरेज पहुंचा तो देखा कि गैरेज में रखे बाइक व अन्य समान जलकर राख हो गया है़ इस संबंध में गैरेज मालिक ने अज्ञात लोगों के विरूद्व थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




