सड़क जाम में असामाजिक तत्व हावी

Published at :30 Oct 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क जाम में असामाजिक तत्व हावी

धोरैया : कोई काहु मगन तो काहु मगन, वाली कहावत चलनामोड़ में चरितार्थ होती दिखी. सड़क दुर्घटना में एक ओर जहां बिस्कुट लदे ट्रक से कुचल कर 14 वर्षीय आबिद अंसारी की मौत हो गयी. वहीं हाट का दिन होने के कारण हजारों की संख्या में जुटी भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व अलग ही फिराक […]

विज्ञापन

धोरैया : कोई काहु मगन तो काहु मगन, वाली कहावत चलनामोड़ में चरितार्थ होती दिखी. सड़क दुर्घटना में एक ओर जहां बिस्कुट लदे ट्रक से कुचल कर 14 वर्षीय आबिद अंसारी की मौत हो गयी. वहीं हाट का दिन होने के कारण हजारों की संख्या में जुटी भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व अलग ही फिराक में नजर आये़ भारी तनावपूर्ण माहौल के बीच कुछ असामाजिक तत्व ट्रक में लदे बिस्कुट को लूटने की योजना बना रहे थे. लेकिन सामाजिक समन्वय बनाये रखने के लिये मौजूद कुछ बुद्धिजीवियों की सक्रियता से उनकी एक नहीं चली.

हालांकि रात भर ट्रक व उसमें लदे समान की देखरेख भी प्रशासन के लिये एक चुनौती होगी. बहरबहाल, घटना से काफी तनाव का माहौल कायम है. प्रशासन को विधि व्यवस्था संचालित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. इधर, मृतक के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के माता पिता दहाड़ मारकर रो रहे हैं. परिजनों की चीत्कार से गांव की हरेक आंखें नम है. मृतक अपने आठ भाई बहनों में सातवां था.

बिस्कूट लूटने की बना रहे थे योजना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन