जंगल से अपहृत युवक को पुलिस ने किया बरामद, एक को हिरासत में लिया

बांका : सदर थाना क्षेत्र के दुधारी गांव निवासी अश्वनी कुमार का विगत शुक्रवार को मोटरसाइकिल के साथ समुखिया गांव स्थित काली मंदिर परिसर से कुछ अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस क्रम में शनिवार को एसआइ जितेंद्र कुमार व पुलिस बलों ने […]
बांका : सदर थाना क्षेत्र के दुधारी गांव निवासी अश्वनी कुमार का विगत शुक्रवार को मोटरसाइकिल के साथ समुखिया गांव स्थित काली मंदिर परिसर से कुछ अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस क्रम में शनिवार को एसआइ जितेंद्र कुमार व पुलिस बलों ने उक्त युवक को मोटरसाइकिल के साथ समुखिया जंगल से सकुशल बरामद कर लिया. मामले में एक युवक को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये युवक से देर शाम तक पूछताछ की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




