बालू के अवैध कारोबार पर डीएम भी हुए सख्त

Published at :28 Oct 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
बालू के अवैध कारोबार पर डीएम भी हुए सख्त

बांका : जिले में लगातार हो रहे बालू के अवैध उठाव व उत्खनन पर अब डीएम भी काफी सख्त हो चुके हैं. रजौन स्थित कोतवाली अमहारा मैदान पर उद‍्घाटन भाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार के अवैध बालू उठाव पर शख्त कार्रवाई करने के निर्देश के बाद डीएम ने अधिकारियों को कठोर आदेश देते हुए […]

विज्ञापन

बांका : जिले में लगातार हो रहे बालू के अवैध उठाव व उत्खनन पर अब डीएम भी काफी सख्त हो चुके हैं. रजौन स्थित कोतवाली अमहारा मैदान पर उद‍्घाटन भाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार के अवैध बालू उठाव पर शख्त कार्रवाई करने के निर्देश के बाद डीएम ने अधिकारियों को कठोर आदेश देते हुए प्रतिबंधित घाटों से बालू के अवैध उठाव को पूरी तरह बंद करवाने को कहा है. गुरुवार को प्रभात खबर से बात करते हुए डीएम डॉ निलेश देवरे ने बताया कि वह पूर्व से भी बालू के अवैध कारोबार पर लगाम लगाते रहे हैं. उसी के फलस्वरूप पिछले दिनों एक बड़ी कार्रवाई की गयी थी.

जिसमें करीब 142 ट्रकों को अवैध बालू लोड करने के आरोप में जब्त किया गया था. उन्होंने बताया कि अब तक 548 ट्रक व ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. वहीं प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई में ओवर लोडिंग से करीब चार करोड़ व अवैध उत्खनन से 1 करोड़ 20 लाख रुपया राजस्व की वसूली की गयी है.

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा अवैध बालू पर रोक लगाने पर उनकी सराहना भी की गयी है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी अवैध बालू के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए टीम बनायी गयी है. जिसमें एसडीओ, एसडीपीओ, वन विभाग के अधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल है. इन लोगों को भी आदेश दिया गया है कि जिले से अवैध बालू का कारोबार पूरी तरह से बंद हो यह सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति उनको कभी भी अवैध बालू के संबंध में उनके मोबाइल पर संपर्क कर सकता है.

कोई भी व्यक्ति उनको कभी भी अवैध बालू के संबंध में उनके मोबाइल पर संपर्क कर सकता है: डीएम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन