सफेदपोश की आड़ में बालू का अवैध कारोबार

बांका : जिले में बालू माफिया का एक बहुत बड़ा गिरोह सक्रिय है. जिसमें कई सफेदपोश लोग भी शामिल है. जो प्रशासन की आंखों में धुल झोक कर इस कारोबार से लाखों की कमाई कर रहे है. इन बालू माफियाओं का नेटवर्क भी हाईटेक है. किसी अवैध बालू धाट पर पुलिस की कार्रवाई होने के […]
बांका : जिले में बालू माफिया का एक बहुत बड़ा गिरोह सक्रिय है. जिसमें कई सफेदपोश लोग भी शामिल है. जो प्रशासन की आंखों में धुल झोक कर इस कारोबार से लाखों की कमाई कर रहे है. इन बालू माफियाओं का नेटवर्क भी हाईटेक है. किसी अवैध बालू धाट पर पुलिस की कार्रवाई होने के पूर्व ही इसकी सूचना उनतक मिल जाती है.
जिससे पुलिस को कई वार निराशा ही हाथ लगी है. अवैध बालू का खेल जिले के लगभग सभी प्रखड़ों में बदस्सुर जारी है. बालू माफियाओं द्वारा दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक बालू का खेल किया जाता है, जो बालू पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, नवगछिया, भागलपुर, किशनगंज, अररिया सहित नेपाल के सीमा तक पहुंचाई जाती है. इन जिलों में बांका की बालू का काफी मांग भी है. इस मांग को देखते हुए बालू माफियाओं का करोबार चरम पर है. और इस कारोबार में माफिया लगातार माला-माल होते जा रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




