देवर ने रॉड से वार कर सिर फोड़ा

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत बदासन गांव में गुरूवार को देवर ने भाभी को रॉड व लाठी से मार कर सिर फोड़ दिया. जख्मी महिला बसंती देवी (40वर्ष) पति महेंद्र यादव ग्राम बदासन का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डा दीपक भगत द्वारा किया गया. घटना के संबंध में जख्मी […]
कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत बदासन गांव में गुरूवार को देवर ने भाभी को रॉड व लाठी से मार कर सिर फोड़ दिया. जख्मी महिला बसंती देवी (40वर्ष) पति महेंद्र यादव ग्राम बदासन का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डा दीपक भगत द्वारा किया गया.
घटना के संबंध में जख्मी महिला ने अपने देवर उमेश यादव एवं देवरानी शांति देवी के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन दिया है. घटना का कारण पुराना जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है. जख्मी महिला बसंती देवी ने बताया कि उसका देवर उमेश यादव दो दिनों पहले ही जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया है. दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट व मुकद्बाजी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










