अतिक्रमण को हटाता जेसीबी. घर की छत उखाड़ने का महिला ने लगाया आरोप

Published at :29 Sep 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण को हटाता जेसीबी.  घर की छत उखाड़ने का महिला ने लगाया आरोप

बेलहर : प्रखंड अंतर्गत चित्रसेन गांव में अतिक्रमण मुक्त कराने के क्रम में एक महादलित परिवार के घर का पूरा छत जेसीबी के द्वारा उखाड़ देना तथा दीवार को छतिग्रस्त कर देने पर पर पीड़ित परिवार उग्रेस दास एवं उषा देवी ने पदाधिकारी पर मनमानी करने एवं गलत तरीके से अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया. […]

विज्ञापन

बेलहर : प्रखंड अंतर्गत चित्रसेन गांव में अतिक्रमण मुक्त कराने के क्रम में एक महादलित परिवार के घर का पूरा छत जेसीबी के द्वारा उखाड़ देना तथा दीवार को छतिग्रस्त कर देने पर पर पीड़ित परिवार उग्रेस दास एवं उषा देवी ने पदाधिकारी पर मनमानी करने एवं गलत तरीके से अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि अंचल अमीन के द्वारा नापी करते समय हमारा घर का दीवार अतिक्रमण में नहीं था, केवल छज्जा अतिक्रमण में आ रहा था.

जिसे ना तो अंचल अमीन के द्वारा निशान दिया गया और ना ही कोई नोटिस देकर इसे हटाने को कहा गया. उसके बाद भी अंचलाधिकारी द्वारा हमारे छज्जे को जेसीबी से तोड़ने की कोशिश की गयी. जिसके कारण पूरा छत हिल गया एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी. उसने बताया कि 10 वर्ष पूर्व सरकार के द्वारा इंदिरा आवास योजना के तहत इस घर को बनवाया गया था. जिसे अधिकारियों के गलत नीतियों से जर्जर कर दी गयी, जो कभी भी गिर सकता है तथा जान माल की छति हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन