देवघर से झाझा ले जा रहे थे शराब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

लालगढ़ में फलफूल रहा अवैध शराब का कारोबार झारखंड व थाना के बॉर्डर को आसानी से लांघ रहे तस्कर कटोरिया : एक ओर जहां गत एक अप्रैल से ही राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू है. वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित बांका व जमुई जिला के बॉर्डर एरिया यानि लालगढ़ में अवैध शराब का कारेाबार […]
विज्ञापन
लालगढ़ में फलफूल रहा अवैध शराब का कारोबार
झारखंड व थाना के बॉर्डर को आसानी से लांघ रहे तस्कर
कटोरिया : एक ओर जहां गत एक अप्रैल से ही राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू है. वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित बांका व जमुई जिला के बॉर्डर एरिया यानि लालगढ़ में अवैध शराब का कारेाबार खूब फल-फूल रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इलाके में सक्रिय तस्कर कटोरिया-देवघर मार्ग पर दर्दमारा स्थित झारखंड बॉर्डर एवं क्षेत्र के थाना सीमा को आसानी से लांघ रहे हैं. जिस कारण धड़ल्ले से शराब की खेप जहां-तहां पहुंचायी जा रही है. सोमवार की देर रात्रि आनंदपुर ओपी क्षेत्र कुरूमटांड़ के निकट भले ही अवैध शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिल गयी हो.
लेकिन शराब तस्करों की बढ़ी हिम्मत भी जिला प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गयी है. ज्ञात हो कि देवघर से दर्दमारा बॉर्डर के बाद चांदन बाजार पार कर उक्त पिकअप वैन तुर्की मोड़ होते हुए बघवा जंगल के रास्ते सीधे कुरूमटांड़ मोड़ पर उपर हुई थी. वहां से कुछ ही दूरी के बाद सिमुलतला थाना का एरिया शुरू हो जाता है. क्षेत्र के लोग दबी जुबान यह भी चर्चा कर रहे हैं कि कहीं इस शराब की खेप को नक्सलियों तक तो नहीं पहुंचायी जा रही थी. वैसे सच्चाई जो भी हो, लेकिन अवैध शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य मुख्य तस्करों को सलाखों तक पहुंचाना क्षेत्रीय पुलिस के लिए चैलेंज ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










