ऑटो चालक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक जख्मी

Published at :22 Sep 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो चालक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक जख्मी

बांका : सदर थाना क्षेत्र के जोगडीहा के समीप लगे बैरियर के पास मंगलवार की रात ट्रक व ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार ऑटो चालक बौंसी से सवारी को छोड़कर अपने गांव लपटोलिया आ रहा था. इसी क्रम में ट्रक ने जोगडीहा के समीप […]

विज्ञापन

बांका : सदर थाना क्षेत्र के जोगडीहा के समीप लगे बैरियर के पास मंगलवार की रात ट्रक व ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार ऑटो चालक बौंसी से सवारी को छोड़कर अपने गांव लपटोलिया आ रहा था. इसी क्रम में ट्रक ने जोगडीहा के समीप ऑटो में सामने से टक्कर मार दी.

जिसमें ऑटो चालक मो जियाउल व ऑटो मालिक मो बमबम जख्मी हो गया. दोनों जख्मी को स्थानीय बेरियर कर्मी के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर ऑटो चालक कि स्थिति अत्यधिक खराब होने की वजह से प्राथमिक उपचार कर उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन भागलपुर पहुंचने के कुछ देर बाद ही चालक की मौत हो गयी. मृत चालक के परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन