प्रतिमा विसर्जन के साथ हुई बलभद्र पूजा

कटोरिया : चौधरी कलवार परिवार संघ द्वारा आयोजित बलभद्र पूजा समारोह का समापन गुरूवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ. इससे पहले आचार्य अमित पांडेय ने पूजक सह संरक्षक सुरेंद्र भगत के हाथों विसर्जन पूजा विधि विधान के साथ कराया. फिर पूजन स्थल पर हुए हवन कार्यक्रम में संघ के सभी पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य […]
कटोरिया : चौधरी कलवार परिवार संघ द्वारा आयोजित बलभद्र पूजा समारोह का समापन गुरूवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ. इससे पहले आचार्य अमित पांडेय ने पूजक सह संरक्षक सुरेंद्र भगत के हाथों विसर्जन पूजा विधि विधान के साथ कराया. फिर पूजन स्थल पर हुए हवन कार्यक्रम में संघ के सभी पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य शामिल हुए. इसके बाद ‘बलभद्र भगवान की जय’
के जयकारों एवं शंख व घंटा ध्वनि के बीच प्रतिमा का जल विसर्जन बांध में किया गया. विसर्जन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. इस मौके पर चौधरी कलवार परिवार संघ के अध्यक्ष अतुलेश उर्फ मुन्ना भगत, उपाध्यक्ष दीपक चौधरी, सचिव अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष महेश चौधरी, सह कोषाध्यक्ष राजीव चौधरी, संरक्षक सुरेंद्र भगत व प्रमोद चौधरी, सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य मनोज चौधरी, अशोक चौधरी, विनोद चौधरी, राजेश चौधरी, शेखर चौधरी, रामानंद चौधरी, निवारण चौधरी, नरेश चौधरी, डबलू चौधरी, गुड्डु चौधरी, पंकज चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










