दस दिनों से अंधेरे में डूबा है बंगालगढ़ गांव

Published at :16 Sep 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
दस दिनों से अंधेरे में डूबा है बंगालगढ़ गांव

कटोरिया : कटोरिया व चांदन प्रखंड की सीमा पर स्थित बंगालगढ़ गांव ट्रांसफार्मर जलने के कारण पिछले दस दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है. गांव में लगा सोलह केभीए का ट्रांसफार्मर करीब दस दिनों पूर्व ही जल गया है. इसके बाद से ही दलित व आदिवासी बाहुल इस गांव के लोग लालटेन युग में […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया व चांदन प्रखंड की सीमा पर स्थित बंगालगढ़ गांव ट्रांसफार्मर जलने के कारण पिछले दस दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है. गांव में लगा सोलह केभीए का ट्रांसफार्मर करीब दस दिनों पूर्व ही जल गया है. इसके बाद से ही दलित व आदिवासी बाहुल इस गांव के लोग लालटेन युग में जीने को विवश हो गये हैं. ग्रामीण मोबाइल चार्ज करने तक को तरस रहे हैं. ग्रामीण सरपंच चौधरी, सियाराम चौधरी, गोपाल मरांडी, ननकू मरांडी, विनेश चौधरी आदि ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन