धौनी स्टेशन में हो ठहराव

Published at :14 Sep 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
धौनी स्टेशन में हो ठहराव

रजौन : मंदारहिल रेलखंड होकर चलने वाली जमालपुर-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस की ठहराव धौनी स्टेशन पर करने की मांग स्थानीय के लोगों ने की है. रेल प्रशासन द्वारा जारी समय सारणी में भागलपुर के बाद सीधे बाराहाट में जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होना है. धौनी स्टेशन संघर्ष समिति ने रेल विभाग के आलाधिकारियों […]

विज्ञापन

रजौन : मंदारहिल रेलखंड होकर चलने वाली जमालपुर-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस की ठहराव धौनी स्टेशन पर करने की मांग स्थानीय के लोगों ने की है. रेल प्रशासन द्वारा जारी समय सारणी में भागलपुर के बाद सीधे बाराहाट में जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होना है.

धौनी स्टेशन संघर्ष समिति ने रेल विभाग के आलाधिकारियों सहित बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जन शताब्दी ट्रेन का ठहराव घौनी में कराने की मांग की है. मांग करने वालों में समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, सचिव प्रमोद सिंह वेल्डन, देवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव, लालमोहन सिंह चन्द्रवंशी, सत्यनारायण सिंह, जितेंद्र सिंह, विजय प्रसाद साह, प्रदीप सिंह, राम विलाश यादव, प्रकाश हरिजन आदि शामिल हैं. कहा कि ट्रेन के ठहराव नहीं होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन