मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

एक व्यवसायी समेत तीन लोगों पर मारपीट कर रुपये, कागजात व घड़ी छीनने का आरोप लगाया गया है कटोिरया : राजद कार्यकर्ता सह सरबरिया गांव निवासी कांग्रेस यादव ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बाजार के एक व्यवसायी समेत तीन लोगों पर मारपीट कर रुपये, कागजात व घड़ी छीनने का आरोप लगाया […]
विज्ञापन
एक व्यवसायी समेत तीन लोगों पर मारपीट कर रुपये, कागजात व घड़ी छीनने का आरोप लगाया गया है
कटोिरया : राजद कार्यकर्ता सह सरबरिया गांव निवासी कांग्रेस यादव ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बाजार के एक व्यवसायी समेत तीन लोगों पर मारपीट कर रुपये, कागजात व घड़ी छीनने का आरोप लगाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कांग्रेस यादव ने बताया है कि गत 9 सितंबर को वह जगत आनंद की दुकान पर था. तभी दुकानदार ने मंडली यादव को कॉल कर बुलाया. उसके साथ जखाजोर गांव का टुनटुन यादव भी आया. दुकान में सीमेंट-छड़ आदि के पैसे देने के बाद मंडली ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी. पीछे से जगत आनंद व टुनटुन यादव ने भी मारपीट किया.
इधर व्यवसायी जगत आनंद ने बताया कि उनके विरुद्ध लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










