तालाब में डूब कर युवक की मौत

अमरपुर : थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का 20 वर्षीय युवक की तालाब में डूब कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रंजीत शर्मा का पुत्र अमन कुमार गांव के कुछ मित्रों के साथ गांव के पश्चिम भौरा पुल पर स्नान करने गया. जहां अमन ने पुल से नीचे पानी में छलांग लगाया. जब काफी […]
अमरपुर : थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का 20 वर्षीय युवक की तालाब में डूब कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रंजीत शर्मा का पुत्र अमन कुमार गांव के कुछ मित्रों के साथ गांव के पश्चिम भौरा पुल पर स्नान करने गया. जहां अमन ने पुल से नीचे पानी में छलांग लगाया. जब काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं निकला तो साथ गये मित्रों ने शोर मचाया.
जिसपर गांव के काफी संख्या लोग भौरा पुल के पास आ गये. तब जाकर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला. उसे उसी हालत में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां रेफरल प्रभारी डा अभय प्रकाश चौधरी ने प्राथमिक उपचार शुरू भी किया. लेकिन डॉक्टर ने थोड़ी देर बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने घटना की लिखित जानकारी थाना को दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










