दो महीने से ठप है लेन-देन

Published at :23 Aug 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
दो महीने से ठप है लेन-देन

अव्यवस्था. प्रखंड की 17 शाखा डाकघरों में बंद है कार्य , परेशान हैं ग्राहक कटोरिया बाजार के उपडाकघर के हजारों ग्राहक परेशान हैं. यहां पिछले दो महीनों से लेन-देन का सारा कार्य ठप है. इस समस्या से परेशान ग्राहकों ने सोमवार को उपडाकघर में ताला लगा दिया. वहीं दूसरी ओर विभाग के वरीय अधिकारी बेपरवाह […]

विज्ञापन

अव्यवस्था. प्रखंड की 17 शाखा डाकघरों में बंद है कार्य , परेशान हैं ग्राहक

कटोरिया बाजार के उपडाकघर के हजारों ग्राहक परेशान हैं. यहां पिछले दो महीनों से लेन-देन का सारा कार्य ठप है. इस समस्या से परेशान ग्राहकों ने सोमवार को उपडाकघर में ताला लगा दिया. वहीं दूसरी ओर विभाग के वरीय अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं.
कटोरिया : कटोरिया बाजार के उपडाकघर में पिछले दो महीनों से लेन-देन का सारा कार्य ठप है. इसके साथ-साथ क्षेत्र के सभी 17 शाखा डाकघरों में भी जमा-निकासी का काम बंद है. इस समस्या से जहां एक ओर हजारों ग्राहक परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग के वरीय अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं. सोमवार को आक्रोशित ग्राहकों ने उपडाकघर में ताला लगा दिया. जिससे सभी कर्मी घंटों बाहर ही खड़े रहे. बाद में उपडाकपाल सुरेश प्रसाद यादव ने आक्रोशित ग्राहकों को समझा-बुझा कर शांत किया. ज्ञात हो कि कटोरिया उपडाकघर को गत 11 जुलाई को कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ा गया है. इससे दो सप्ताह पहले से ही ग्राहकों से जमा-निकासी का कार्य प्रभातव हो गया था.
उपडाकपाल सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि उन्होंने इस समस्या से संबंधित रिपोर्ट विभाग के वरीय अधिकारियों को दे दी है. लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है.
ग्राहकों ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
तालाबंदी के बाद बाहर खड़े डाककर्मी.
समस्या से त्रस्त हैं ग्राहक
कटोरिया उपडाकघर के ग्राहक व पेंशनधारी जल्धर तांती, काली दास, विजय यादव, जल्धर यादव, कविया देवी, मानिकलाल मरांडी, टुसिया देवी, पांचू महतो, काशी महतो, महाराजा महतो, कौशल्या देवी आदि ने बताया वे सभी डाकघर के रवैया से पिछले दो महीनों से त्रस्त हैं. डाककर्मी टालमटोल रवैया अपना रहे हैं. मासिक आवर्ती जमा भी समय पर नहीं होने से ग्राहकों को लेट फाइन भरना होगा.
किसी भी एकाउंट में नहीं हो रही जमा-निकासी
कटोरिया उपडाकघर एवं सतरह शाखा डाकघरों में मासिक आवर्ती जमा, बचत खाता, मंथली इनकम स्कीम, ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी, सुकन्या समृद्धि योजना आदि में जमा-निकासी का कार्य जुलाई से ही बंद है. रेलवे, टेलीकॉम व पोस्टल के पेंशनधारियों को भी पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो रहा. किसान विकास पत्र के परिपक्व होने के बावजूद ग्राहक भुगतान नहीं ले पा रहे हैं. नया किसान विकास पत्र, टाइम डिपोजिट, राष्ट्रीय बचत पत्र भी ग्राहक खरीद पाने से वंचित हो रहे हैं.
कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में सहायक डाक अधीक्षक महादेव प्रसाद दास ने कहा कि सिस्टम में यूजर व पासवर्ड सही ढंग से नहीं डालने के कारण कार्य प्रभावित था. बांका प्रधान डाक घर से शीघ्र ही टेक्नीशियन को कटोरिया भेज कर सेवा बहाल करा दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन