हाइवा पर बमबाजी, चालक जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Aug 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

अमरपुर : अमरपुर थाना क्षेत्र के चपरी-सुरिहारी संपर्क पथ में सुरिहारी यादव टोला के पास बुधवार रात अपराधियों ने हाइवा पर बम से हमला कर चालक को जख्मी कर दिया. जख्मी हाइवा चालक बांका करहरिया मुहल्ला निवासी निरंजन यादव का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया. भागलपुर से अमरपुर जा रहा था हाइवा : देर […]
विज्ञापन
अमरपुर : अमरपुर थाना क्षेत्र के चपरी-सुरिहारी संपर्क पथ में सुरिहारी यादव टोला के पास बुधवार रात अपराधियों ने हाइवा पर बम से हमला कर चालक को जख्मी कर दिया. जख्मी हाइवा चालक बांका करहरिया मुहल्ला निवासी निरंजन यादव का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया.
भागलपुर से अमरपुर जा रहा था हाइवा : देर रात हाइवा संख्या भागलपुर से अमरपुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान सुरिहारी यादव टोला के पास तीन अपराधियों ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया लेकिन जब हाइवा चालक ने गाड़ी को नहीं रोका तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ बम मार कर चालक को जख्मी कर दिया. इसी बीच एक अपराधी के हाथ में बम का थैला विस्फोट कर गया.
इसमें औडेय गांव का रंजन चौधरी जख्मी हो गया. वहीं जख्मी हालत में हाइवा चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जख्मी अपराधी रंजन चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में संलिप्तता स्वीकार किया.
एक माह पूर्व जमानत पर छूटा था रंजन : लगभग एक वर्ष पूर्व रंजन चौधरी ने नयाचक गांव निवासी चंदन चौधरी की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी व दो अन्य लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. इस हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
एक माह पूर्व ही वह जेल से जमानत पर छूटा है. रंजन चौधरी एक अपराधी गिरोह बनाकर बराबर सड़क लूट की घटना को अंजाम देता है. थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी रंजन चौधरी से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है. उसकी निशानदेही पर
पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. शीघ्र ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










