बिहार : बांका में रालोसपा नेता की हत्या, बाइक सवार तीन अपराधियों ने मारीं गोलियां

अमरपुर (बांका ) : अमरपुर थाने की भदरिया पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव भगत की गुरुवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी गयी. राजीव इस समय रालोसपा के प्रदेश महासचिव थे. घटना शाम करीब 5:15 बजे की है. राजीव भगत उस वक्त अमरपुर से अपने गांव भदरिया अकेले मोटरसाइकिल से जा रहे थे. […]
अमरपुर (बांका ) : अमरपुर थाने की भदरिया पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव भगत की गुरुवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी गयी. राजीव इस समय रालोसपा के प्रदेश महासचिव थे. घटना शाम करीब 5:15 बजे की है. राजीव भगत उस वक्त अमरपुर से अपने गांव भदरिया अकेले मोटरसाइकिल से जा रहे थे. हत्यारों ने रघुनाथपुर एवं लक्ष्मीपुर के बीच उन्हें काफी नजदीक से गोलियां मारीं. हत्यारे बाइक पर सवार थे और उनकी संख्या तीन थी. अपराधियों ने राजीव पर करीब आधा दर्जन चक्र गोलियां दागीं. इससे वे मौके पर ही ढेर हो गये़ घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हत्यारे बाइक पर सवार होकर चांदन नदी के तारडीह पुल की ओर भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




