सुराही जंगल में दर्जनों की संख्या में देखे गये नक्सली

Published at :28 Mar 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
सुराही जंगल में दर्जनों की संख्या में देखे गये नक्सली

बांका : शनिवार को तड़के बेलहर के सीमावर्ती सुराही जंगल व खसिया गांव के पास से होकर बगधसवा तराना गांव के रास्ते बीरमा जंगल की ओर जाते करीब 3 दर्जन हथियारबंद वर्दीधारी नक्सलियों को देखा गया. पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है. पुलिस का मानना है कि वे संभवत: गुरमाहा जंगल की ओर […]

विज्ञापन

बांका : शनिवार को तड़के बेलहर के सीमावर्ती सुराही जंगल व खसिया गांव के पास से होकर बगधसवा तराना गांव के रास्ते बीरमा जंगल की ओर जाते करीब 3 दर्जन हथियारबंद वर्दीधारी नक्सलियों को देखा गया. पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है. पुलिस का मानना है कि वे संभवत: गुरमाहा जंगल की ओर निकल गये.

यह दस्ता संभवतया हार्डकोर नक्सली पिंटु राणा, अवधेश उर्फ अरविंद यादव अथवा सब जोनल कमांडर मंटु खैरा का हो सकता है. आशंका यह भी व्यक्त की गयी है कि वे शायद किसी बैठक में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. कटोरिया एवं जयपुर क्षेत्र में भी इसी तरह के नक्सली दस्तों की चहल कदमी दो दिनों के भीतर कई स्थानों पर देखी गयी है. कटोरिया क्षेत्र में सक्रिय दस्ते में शामिल नक्सलियों की संख्या 70-80 के आसपास. जबकि तीन सीमानी क्षेत्र में इनकी संख्या 2 दर्जन बतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन