महुआ के फूलों से सुरभित होती है गरीबों की जिंदगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

महुआ फूल व कोड़ के भरोसे क्षेत्र के गरीबों का छह माह भरता है पेट जयपुर : गरीबी, अशिक्षा और भूख की मार झेलते जयपुर क्षेत्र के लोगों की जीविका कटहल व महुआ के फूलों पर आधारित है. क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग महुआ के भरोसे अपनी जीविका चलाते है. इस क्षेत्र के जंगलों […]
विज्ञापन
महुआ फूल व कोड़ के भरोसे क्षेत्र के गरीबों का छह माह भरता है पेट
जयपुर : गरीबी, अशिक्षा और भूख की मार झेलते जयपुर क्षेत्र के लोगों की जीविका कटहल व महुआ के फूलों पर आधारित है. क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग महुआ के भरोसे अपनी जीविका चलाते है. इस क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर महुआ के पेड़ है.
फागुन आते ही इन पेड़ों पर उगने वाले लाल कोपलों की तरह क्षेत्र के गरीब गुरबों के चेहरे भी खिल जाते हैं. उनकी रोजी रोटी का दाता सामने होता है. महुआ में इसी दौरान फूल खिलते हैं. जिनकी सुरभि के साथ टपकने की प्रक्रिया इस क्षेत्र के गरीबों के लिए भोजन के बंदोबस्त की मानिंद होती है. क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चे इन दिनों महुआ के पेड़ों से टपकने वाले इसके फूलों को चुनने में लगे हैं. सुबह इन फूलों को चुनने के लिए जंगल में भीड़ लग जाती है.
इन कोड़ों से निकलने वाला तेल खाने से लेकर दिये जलाने तक में प्रयुक्त होता है. यह तेल बाजारों में सौ से डेढ़ सौ रुपये किलो तक बिकता है. क्षेत्र के लोग महुआ की कोड़ से निकलने वाले तेल की बदौलत भोजन का भी इंतजाम कर पाते हैं. है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










