बोलेरो पलटने से चालक घायल, भागलपुर रेफर

Published at :26 Mar 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो पलटने से चालक घायल, भागलपुर रेफर

कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर देवासी मोड़ पर गुरुवार को हुई बोलेरो दुर्घटना में चालक जख्मी हो गया़ ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी चालक अनवर हुसैन (30वर्ष) पिता हैदर अली ग्राम सिरका रामगढ़ (झारखंड) को रेफरल अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर देवासी मोड़ पर गुरुवार को हुई बोलेरो दुर्घटना में चालक जख्मी हो गया़ ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी चालक अनवर हुसैन (30वर्ष) पिता हैदर अली ग्राम सिरका रामगढ़ (झारखंड) को रेफरल अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया़

जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी राकेश सिंह बोलेरो द्वारा रामगढ़ से घर लौट रहा था. देवासी मोड़ पर बोलेरो चालक ने गाड़ी चलाने के दौरान ही मोबाइल रिसिव कर बात करने का प्रयास किया़ गाड़ी स्पीड में रहने के कारण संतुलन बिगड़ने से बोलेरो पेड़ में टकराने के बाद पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन