स्वच्छता मिशन के लिए चयनित बिहार के 11 जिलों में बांका भी

Published at :22 Mar 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता मिशन के लिए चयनित बिहार के 11 जिलों में बांका भी

संपूर्ण बांका जिले में खुले में शौच मुक्ति के लिए शत प्रतिशत घरों में शौचालय निर्माण का लक्ष्य बांका : बांका बिहार के उन 11 जिलों में शुमार है जहां पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य रखा गया है. आरंभिक तौर पर इस जिले में खुले में शौच मुक्ति के संकल्प को पूरा करने की कोशिशें शुरू […]

विज्ञापन

संपूर्ण बांका जिले में खुले में शौच मुक्ति के लिए शत प्रतिशत घरों में शौचालय निर्माण का लक्ष्य

बांका : बांका बिहार के उन 11 जिलों में शुमार है जहां पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य रखा गया है. आरंभिक तौर पर इस जिले में खुले में शौच मुक्ति के संकल्प को पूरा करने की कोशिशें शुरू कर दी गयी है. जिले के दो पंचायतों को बकायदा खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा चुका है. पहले चरण में जिले का बेलहर प्रखंड में पूर्ण लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प है. अन्य प्रखंडों में भी इस योजना को क्रमश: लागू किया जा रहा है. बेलहर प्रखंड के सूर्यकाना बेलडीहा एवं शंभुगंज प्रखंड के छत्रहार पंचायतों को खुले में शौच मुक्त पंचायत घोषित कर पुरस्कृत किया जा चुका है.
पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता ने दी जानकारी : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रमंडलीय कार्यालय में सोमवार को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार चौधरी एवं ग्लोबल सैनिटेशन फंड की प्रतिनिधि रेणुका पटेल ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिहार, असम एवं झारखंड में जीएसएफ के जिम्मे स्वच्छता अभियान पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बिहार के 11 जिलों को पहले चरण में इस योजना के अंतर्गत लिया गया है. छह जिलों में तीन साल से काम चल रहा है. जबकि पांच जिलों के लिए हाल ही में एकरारनामा किया गया है.
जीएसएफ, स्वच्छ भारत मिशन की डेवलपमेंट पार्टनर है. पहले ही यह योजना निर्मल भारत के रूप में चलती थी. जो अब स्वच्छ भारत मिशन का स्वरूप ले चुकी है. इस योजना के तहत खुले में शौच मुक्ति के लिए घरों में शौचालय बनाने पर 12 हजार रुपये के भुगतान का प्रावधान है. इनमें 10 हजार रुपये सैनिटेशन एवं 2 हजार जल प्रबंधन के लिए है. योजना के तहत इस वर्ष मार्च महीने में 755 लाभुकों को भुगतान किया जा चुका है.
इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के साथ लोहिया स्वच्छता योजना भी शामिल है. इसके अंतर्गत बीपीएल के अलावा पांच श्रेणी के चिन्हित एपीएल परिवारों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है. योजना के तहत बेलहर प्रखंड के बहोरना, डुमरिया, श्रीनगर, साहबगंज एवं बेलहर पंचायतों में अभियान जोरों पर है. डुमरिया एवं श्रीनगर में अभियान पूर्णता की ओर है. यह अभियान 2019 तक के लिए है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन