दर्जनों महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

सूबे में पूर्ण शराबबंदी की मुहिम के तहत जिले में लगातार पुलिस व आवकारी विभाग की छापेमारी जारी है. सोमवार को सोनो थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया. सोनो : अबैध तरीके से देसी शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए स्थानीय पुलिस ने प्रखंड के कई गांव के संभावित इलाकों में छापेमारी […]
विज्ञापन
सूबे में पूर्ण शराबबंदी की मुहिम के तहत जिले में लगातार पुलिस व आवकारी विभाग की छापेमारी जारी है. सोमवार को सोनो थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया.
सोनो : अबैध तरीके से देसी शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए स्थानीय पुलिस ने प्रखंड के कई गांव के संभावित इलाकों में छापेमारी कर महुआ शराब बनाने के दर्जनों अवैध भट्ठी को ध्वस्त कर दिया़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में एसआइ विजय कुमार चौधरी, एसआइ आर डी प्रसाद व एएसआइ हरि किशुन सिंह की टीम पुलिस बल के साथ रविवार को पैनवाजन,
अंगनापत्थर व तेलियाछोराट गांव के आस पास झाडि़यों में अवैध देशी शराब बनाने के एक दर्जन भट्ठियों का उद्भेदन कर उसे ध्वस्त कर दिया था़ सोमवार को भी प्रखंड के पश्चिमी भाग के कई गांव के बाहरी इलाकों में छापेमारी अभियान चला कर दर्जन भर भट्ठियों को ध्वस्त किया गया़ सरेबाद, अगहरा, मांगेचपरी सहित आस पास के कई जगहों पर
पुलिस ने अपना अभियान जारी रखते हुए छापेमारी किया व न सिर्फ कई अवैध देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया बल्कि भट्ठियों के समीप पाये गए बड़ी मात्रा में जावा महुआ व अर्ध निर्मित देशी शराब व गैलन को नष्ट भी किया़ पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ ऐसे अभियान जारी रहेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










