विधायक का नागरिक अभिनंदन

Published at :27 Nov 2015 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक का नागरिक अभिनंदन

विधायक का नागरिक अभिनंदनलूट की आजादी किसी को नहीं: रामनारायण मंडलफोटो : 27 बांका 17 : नगर विधायक का नागरिक अभिनंदन करते कार्यकर्ता बांका. बांका के नगर विधायक राम नारायण मंडल का शुक्रवार को बाराहाट प्रखंड के कई गांवों में नागरिक अभिनंदन किया गया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल-मालाअों से स्वागत […]

विज्ञापन

विधायक का नागरिक अभिनंदनलूट की आजादी किसी को नहीं: रामनारायण मंडलफोटो : 27 बांका 17 : नगर विधायक का नागरिक अभिनंदन करते कार्यकर्ता बांका. बांका के नगर विधायक राम नारायण मंडल का शुक्रवार को बाराहाट प्रखंड के कई गांवों में नागरिक अभिनंदन किया गया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल-मालाअों से स्वागत किया. भाजपा विधायक श्री मंडल ने कहा कि इस वक्त राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है. बिहार की जनता के फैसले को भाजपा ने स्वीकार किया है. लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार है. बिहार के विकास के लिए जितनी भी राशि की जरूरत होगी वह केंद्र सरकार मुहैया करायेगी लेकिन उस पैसे का लूट ना हो इसके लिए सभी भाजपा विधायक व कार्यकर्ता नजर रखे हुए है. केंद्र की पैसे की लूट की छूट किसी को नहीं दी जायेगी. मौके पर भाजपा के बाराहाट मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के अलावे राजीव लोचन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी, महेश गुप्ता, भाजपा महामंत्री दिगंबर यादव, मुकेश सिन्हा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन