महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय बना माहौल

पंजवारा पंचायत के गोविंदपुर में चीर नदी तट पर आयोजित शिव शक्ति महारुद्र महायज्ञ के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही
पंजवारा. पंजवारा पंचायत के गोविंदपुर में चीर नदी तट पर आयोजित शिव शक्ति महारुद्र महायज्ञ के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही. पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है. वेदज्ञ पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञशाला में हवन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराये गये. यजमानों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए पहुंचे. यज्ञ के दौरान आयोजित रासलीला, भागवत कथा व रामलीला में भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है. यज्ञ स्थल पर लगे मेले में भी चहल-पहल बनी रही. विभिन्न दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गयी, वहीं बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष विजय किशोर सिंह के नेतृत्व में जयप्रकाश मंडल, जगदीश मंडल, महेश कुमार बगबै, नित्यानंद बगबै, शंभू प्रसाद यादव, निरंजन यादव, सुमन कुमार, मृत्युंजय कापरी, संतोष यादव और मनोज राय सहित अन्य लोग सक्रिय सहयोग दे रहे हैं. महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं का लगातार आगमन जारी है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










