एसबीआई के एटीएम में जल्द ही लगेगी कैश डिपॉजिट मशीन

Published at :26 Nov 2015 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम में जल्द ही लगेगी कैश डिपॉजिट मशीन

एसबीआई के एटीएम में जल्द ही लगेगी कैश डिपॉजिट मशीन बांका : भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा बांका में बेहतर सेवा कैसे बहाल हो, क्या कमी है और इसे कैसे दूर किया जाये. इन कमियों को दूर करने के लिए झारखंड रांची जोन के उप महाप्रबंधक बीके पंडा ने गुरुवार को अपने नियमित जांच के […]

विज्ञापन

एसबीआई के एटीएम में जल्द ही लगेगी कैश डिपॉजिट मशीन

बांका : भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा बांका में बेहतर सेवा कैसे बहाल हो, क्या कमी है और इसे कैसे दूर किया जाये. इन कमियों को दूर करने के लिए झारखंड रांची जोन के उप महाप्रबंधक बीके पंडा ने गुरुवार को अपने नियमित जांच के क्रम में बांका पहुंच कर बैंक के आलाधिकारियों के साथ बैठक की.

बैठक के उपरांत उप महाप्रबंधक श्री पंडा ने बैंक ग्राहकों के साथ भी बैठक की. जिसमें बैंक ग्राहकों की समस्या से रू- ब-रू हुए और उन्हें जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने की बात कही. मौके पर उपस्थित मां तारा ऑटो मोबाइल्स बजाज मोटरसाइकिल शो- रूम के प्रो नवनीत कुमार ने बैंक में कर्मियों की कमी व कैश क्रेडिट ग्राहकों के लिए अलग काउंटर लगाने की मांग रखी.

जबकि होटल कृष्णा इंटरनेशनल के प्रो. कुमार गौरव ने कहा कि कैश शॉटिंग कराने के लिए स्टॉफ की कमी है. जिससे व्यापार का महत्वपूर्ण समय शॉटिंग कराने में चला जाता है. ग्राहक अनिल कुमार सिंह ने बराबर लिंक फेल एवं नेट स्लो होने की बात रख कर इसे दूर करने की बात कही.

ग्राहकों की सभी समस्याओं को सुनने के बाद उप महाप्रबंधक ने कहा कि जल्द ही पैसा जमा करने वाला मशीन की व्यवस्था की जा रही है.

इससे व्यापारी वर्ग के लोग आसानी से बैंक बंद होने के बाद भी 50 हजार तक की राशि 24 घंटे जमा कर सकेंगे. उन्हें बैंक आने की आवश्यक नहीं होगी. बहुत सारी चीजें हैं जो ग्राहकों को पता नहीं है जागरूकता की कमी के कारण लोग पैसे का नगद लेन देन करते हैं. जिसमें पैसे लूटपाट होने की अधिक संभावना होती है.

यदि ग्राहक मोबाईल बंैकिंग, नेट बैंकिंग या एटीएम कार्ड से एटीएम कार्ड यदि स्थानांतरण करे तो इन समस्याओं से निजात मिल जायेगा एवं बैंक में बिना लाईन लगे घर बैठे अपना काम आसानी से कर पायेंगे.

इस मौके पर मुख्य शाखा प्रबंधक अशोक टिर्की, वैयक्तिक शाखा प्रबंधक सुभाष चंद्र चौधरी, एसबीआई क्षेत्र प्रसार पदाधिकारी दीपक कुमार प्रजापति, ओम प्रकाश राजगड़िया, दिलीप मिश्रा सहित दर्जनों ग्राहक व बैंक कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन