धनतेरस में रहेगी बाइक की धूम
बांका: धनतेरस व लगन का मौसम आते ही मोटरसाइकिल बाजार गुलजार हो उठा है. खास कर युवाओं को पसंद आने वाले स्टाइलिस व कलरफुल मोटरसाइकिल ज्यादा भा रहा है. जानकारी के अनुसार बांका से सटे झारखंड के गोड्डा, दुमका, देवघर जिलों में स्थित दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री व एडवांस बुकिंग पुरजोर हो […]
बांका: धनतेरस व लगन का मौसम आते ही मोटरसाइकिल बाजार गुलजार हो उठा है. खास कर युवाओं को पसंद आने वाले स्टाइलिस व कलरफुल मोटरसाइकिल ज्यादा भा रहा है. जानकारी के अनुसार बांका से सटे झारखंड के गोड्डा, दुमका, देवघर जिलों में स्थित दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री व एडवांस बुकिंग पुरजोर हो रही है.
गोड्डा के एक शोरूम के बिक्रेता चंदन झा ने बताया कि अबतक तीन दर्जन से अधिक बाइक बिहार के बांका, मुंगेर व भागलपुर जिले के निवासियों द्वारा बुक कराया गया है. वहीं लगन का मौसम करीब आने से बाबुल के द्वारा भी दुल्हे राजा के लिए बाइक की मन पसंद बुकिंग लगातार हो रही है. बताया गया कि बांका व गोड्डा में बाइक खरीदने पर झारखंड के इलाके में बिहार की तुलना में टैक्स कम होने के कारण 2000 रुपये कम अदा करने पड़ते हं. यहां के बाइक बाजार का कारोबार में सीमावर्ती बिहारी जिलों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है. धनतेरस के दिन 50 से अधिक बाइक सिर्फ बिहार के जिलों में जाने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










