बालू माफिया हुए सक्रिय, किसानों को भुगतनी होगी परेशानी

Published at :26 Oct 2015 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
बालू माफिया हुए सक्रिय, किसानों को भुगतनी होगी परेशानी

अमरपुर : भागलपुर प्रक्षेत्र के अधिकारी के सख्त निर्देश के बावजूद भी रात के अंधेरे में अवैध बालू घाट से बालू माफिया द्वारा बालू का उठाव करने की बात सामने आ रही है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रात के एक बजे के बाद बालू माफिया स्थानीय प्रशासन की मदद से मादाचक बालू […]

विज्ञापन

अमरपुर : भागलपुर प्रक्षेत्र के अधिकारी के सख्त निर्देश के बावजूद भी रात के अंधेरे में अवैध बालू घाट से बालू माफिया द्वारा बालू का उठाव करने की बात सामने आ रही है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रात के एक बजे के बाद बालू माफिया स्थानीय प्रशासन की मदद से मादाचक बालू घाट से बालू उठाने का काम अनवरत जारी है. इतना ही नहीं बासुदेवपुर, वीरमा, भदरिया, लौसा सहित बालू घाट से अवैध बालू का उठाव हो रहा है.

ऐसे में सरकार को राजस्व की क्षति तो होती ही है, भविष्य में किसानों को भी खेती के लिए पानी की किल्लत झेलनी होगी.ऐसा नहीं है कि इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को नहीं है. लेकिन स्थानीय प्रशासन सब कुछ जान कर भी अनजान बन रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलोग जब इस मामले को लेकर पुलिस को जानकारी देते हैं तो कहते है कि कार्रवाई कर रहे हैं. लेकिन पुलिस की कार्रवाई कुछ भी नहीं होती है .

उल्टे रात में बालू माफिया अपने कुनबे के साथ हथियार के बल पर बालू उठाव कर अपने निर्धारित जगहों पर बेचने में सफल हो रहे हैं. लोगों का कहना तो यह भी है कि इस तरह के कारोबार कराने रात्रि गश्ती में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी का भी भरपूर सहयोग रहता है. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन पूर्व मादाचक घाट से अवैध बालू उठाव कर आ रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ कर जब्त भी कर लिया. लेकिन इस विषय की जानकारी अब तक किसी को नहीं मिल सकी. अवैध बालू खनन से अमरपुर में किसानों को समुचित सिंचाई का व्यवस्था नहीं उपलब्ध हो पा रही है.

आने वाले समय में यदि यही स्थिति बनी रही, तो किसानों को खेती के लिए पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा.कहते हैं अधिकारीइस संबंध में सीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बात की जानकारी मेरे पास नहीं है. अगर ऐसा होता है, तो छुट्टी पर से वापस लौटने के बाद कार्रवाई करेंगे. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों की भी पहचान किया की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन