पीएचइडी विभाग द्वारा लगाये गये नल टूटे

पीएचइडी विभाग द्वारा लगाये गये नल टूटे- पीएचइडी विभाग की लापरवाही से नगर पंचायत वासी के घर तक नहीं पहुंच पाता है पानी – दो जलमीनार विभाग के पास मौजूद बांका. पीएचईडी विभाग द्वारा बनाया गया जलमीनार लोगों की प्यास बुझाने में अक्षम है. प्रत्येक वार्ड में पानी सप्लाई नहीं हो रही है. मुख्य मार्ग […]
पीएचइडी विभाग द्वारा लगाये गये नल टूटे- पीएचइडी विभाग की लापरवाही से नगर पंचायत वासी के घर तक नहीं पहुंच पाता है पानी – दो जलमीनार विभाग के पास मौजूद बांका. पीएचईडी विभाग द्वारा बनाया गया जलमीनार लोगों की प्यास बुझाने में अक्षम है. प्रत्येक वार्ड में पानी सप्लाई नहीं हो रही है. मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर नल लगाया गया था जो टूट चुका है. लोगों को स्वच्छ पानी नसीब नहीं होता है. विजय नगर चौक के समीप हड़ियासी के निकट सहित कई अन्य जगहों पर यात्री व आस-पास के लोगों स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए विभाग द्वारा नल लगाया गया था जो अब बीमार हो चुका है. जबकि इसके लिए विभाग के पास सुविधा उपलब्ध है. वहीं कई वार्डों में पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन नहीं बिछायी गयी है. शहर के ईदगाह रोड, बाबुटोला मोहल्ले में बिछाये गये पाइप वर्षों से नाकाम हैं. लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. क्या कहते है अधिकारी पीएचइडी कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत अंतर्गत जो भी कार्य होना है, वह नगर पंचायत करायेगी. यह पीएचइडी विभाग के जिम्मे में नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










